
कांग्रेस के पूर्व विधायक चिराग पटेल रविवार (4 फरवरी, 2024) को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ली। बता दे कि चिराग पटेल आणंद जिले की खंभात सीट से पहली बार विधायक बने थे।
चिराग पटेल पिछले साल 14 दिसंबर को कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कार्यशैली पर निराशा जताई थी और र्टी की प्रदेश इकाई में गुटबाजी का आरोप लगाते हुए अपना इस्तीफा दिया था।
बता दें कि चिराग ने दिसंबर 2022 में राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा के मयूर रावल को 4 हजार वोटों के अंतर से हराया था। वहीं रविवार को खंभात में आयोजित एक प्रोग्राम में बड़ी संख्या में अपने सपोटर्स के संग भाजपा में शामिल हुए।
इससे पहले, दिन में बोरसद विधानसभा क्षेत्र के सरपंच और बूथ स्तर के कार्यकर्तां सहित लगभग 2500 कांग्रेस कार्यकर्ता बोरसद आनंद जिले में भाजपा में शामिल हुए।
પ્રદેશ અધ્યક્ષ શ્રી @CRPaatil ની વિશેષ ઉપસ્થિતિમાં ખંભાત ખાતે કોંગ્રેસના પૂર્વ ધારાસભ્ય શ્રી ચિરાગભાઈ પટેલ તથા તેમના સમર્થકો ભારતીય જનતા પાર્ટીમાં જોડાયા.
આ કાર્યક્રમમાં જિલ્લા પ્રમુખ શ્રી રાજેશભાઈ પટેલ, સાંસદ શ્રી @mitesh , વિધાનસભાના નાયબ દંડક શ્રી રમણભાઈ સોલંકી તથા જિલ્લાના… pic.twitter.com/2vsFU0H3ee
— BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) February 4, 2024