बीजिंग ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा (Abhinav Bindra) बुधवार (24 जुलाई, 2024) को पेरिस 2024 मशाल रिले इवेंट में शामिल हुए। पेरिस ओलंपिक के रिले इवेंट में अभिनव बिंद्रा ने ओलिंपिक मशाल हाथ में ली। बता दे कि पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। पेरिस ओलिंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होगा। वही, आईओसी अभिनव बिंद्रा को ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित करने वाली है।
ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले अभिनव बिंद्रा पहले भारतीय होंगे। 10 अगस्त को आईओसी के 142वें सत्र में अभिनव को यह खास अवॉर्ड दिया जाएगा। पूर्व निशानेबाज अभिनव बिंद्रा 2008 बीजिंग ओलिंपिक में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी थे। अब वह ओलिंपिक ऑर्डर अवॉर्ड सम्मानित होने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनेंगे।
अभिनव बिंद्रा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर अपनी चार फोटो में शेयर करते हुए लिखा, ”कल पेरिस 2024 मशाल रिले में ओलिंपिक मशाल को ले जाना शब्दों से परे सम्मान था। खेलों की भावना हम सभी में रहती है और मैं इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। आइए हम एक साथ प्रेरणा, सपने और उपलब्धि हासिल करना जारी रखें।”
Carrying the Olympic flame yesterday in the Paris 2024 Torch Relay was an honor beyond words. 🌟 The spirit of the Games lives in each of us, and I am humbled to be part of this incredible journey. Let's continue to inspire, dream, and achieve together! 🇮🇳🔥 #Paris2024 pic.twitter.com/6f9oEiWu61
— Abhinav A. Bindra OLY (@Abhinav_Bindra) July 25, 2024