![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/04beb992-3db5-4ee5-b114-e39adeff1608.webp)
पाली। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी देसूरी पहुँचीं। जहाँ होटल वृन्दावन में करणी सेना के कार्यकर्ताओं व समाज जनों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद वे मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने समाज को एक रहने व संगठित रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उसके बाद शीला सुखदेव सिंह गोगामेड़ी गुडा देवडान धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रवाना हो गईं।