![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/04/%E2%80%98%E0%A4%B8%E0%A5%87%E0%A4%B5-%E0%A4%B8%E0%A5%8D%E0%A4%AA%E0%A5%88%E0%A4%B0%E0%A5%8B-%E0%A4%85%E0%A4%AD%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%A8.webp)
मुंबई। गौरैया चिड़िया विलुप्त होने के कगार पर है। उसे बचाने के लिए शब्द फाउंडेशन ने ठाणे में ‘सेव स्पैरो’ मुहिम शुरू की है। इसके तहत 200 गौरैया हाउस शहर के आसपास की सोसाइटी और कई जगहों पर स्थापित करने की योजना है। फॉउंडेशन की संस्थापिका कविता सिंह ने लोगों से इस अभियान को सफल बनाने का अनुरोध किया है। ठाणे के 13 वर्षीय विक्रांत सिंह ने इस अभियान की शुरुआत की। यह जानकारी संतोष सिंह ने दी