
महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव को लेकर शिवसेना (UBT) ने बुधवार (27 मार्च, 2024) को उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जार दी। इस लिस्ट में कुल 17 उम्मीदवारों के नाम हैं। शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने उम्मीदवारों की लिस्ट अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर शेयर की है। उद्धव गुट ने मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा सीट से अनिल देसाई के नाम की घोषणा की है। वहीं पार्टी ने मुंबई दक्षिण मध्य से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया है।
हिंदूहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे यांच्या आशीर्वादाने आणि शिवसेना पक्ष प्रमुख श्री.उद्धवजी ठाकरे यांच्या आदेशाने शिवसेनेच्या 17 लोकसभा उमेदवारांची यादी जाहीर करण्यास येत आहे..
*मुंबई दक्षिण मध्य:श्री अनिल देसाई यांच्या उमेदवारीची घोषणा करण्यात येत आहे.
इतर 16 उमेदवार… pic.twitter.com/nPg2RHimSF
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) March 27, 2024
उम्मीदवारों की लिस्ट
- नरेंद्र खेडेकर – बुलढाणा
- संजय देशमुख – यवतमाल-वाशिम
- संजोग वाघेरे पाटिल – मावल
- चंद्रहार पाटिल – सांगली
- नागेश पाटिल अष्टिकर – हिंगोली
- चंद्रकांत खैरे – संभाजीनगर
- ओमराज निंबालकर – धाराशिव
- भाऊसाहेब वाघचौरे – शिरडी
- राजाभाऊ वाजे – नासिक
- अनंत गीत – रायगढ़
- विनायक राउत – सिंधुदुर्ग – रत्नागिरी
- राजन विचारे – ठाणे
- संजय दीना पाटिल – मुंबई उत्तर पूर्व
- अरविंद सावंत – मुंबई दक्षिण
- अमोल कीर्तिकर – मुंबई उत्तर पश्चिम
- संजय जाधव – परभणी
- अनिल देसाई – मुंबई दक्षिण मध्य
खबरों के मुताबिक, संजय राउत ने कहा कि उनकी पार्टी 22 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। फिलहाल 17 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है। बता दे कि शिवसेना (UBT) नेता अमोल कीर्तिकर को चुनाव मैदान उतारा गया है। पार्टी ने उन्हें मुंबई उत्तर पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया है। आपको बता दे, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कोविड खिचड़ी घोटाले के संबंध में अमोल कीर्तिकर को समन जारी किया है।