![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/3fc7d649-690e-469b-b185-44c5d893e50a.webp)
राजस्थान के पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र अंतर्गत खोड़ गांव निवासी रमजान खान पुत्र मीरू खान जो अपने भानेज रजाक पुत्र फकीर मोहम्मद के साथ बाइक से खोड गांव की तरफ आ रहे थे। चागवा के निकट पहुंचने के दौरान नील गाय की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर स्लिप हो गई, इस घटना में रमजान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पाली के बांगड़ अस्पताल में लाया गया। जहा चिकित्सको ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। जहां पर मृतक रमजान के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और परिजनों को सुपुर्द किया गया। मृतक रमजान कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव के पद पर नियुक्त थे। घटना की जानकारी मिलने पर जनप्रतिनिधि भी अस्पताल में जमा हुए।