![](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/05/2a49881a-1b9c-40cc-945a-a9566c6c6741.webp)
जैसलमेर। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि स्व.राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर कांग्रेसजनो द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर, पूर्व विधायक रुपाराम धनदेव, ज़िला उपाध्यक्ष अध्यक्ष सुमार खां कंधारी,राधेश्याम कल्ला, नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र आचार्य, रुपचंद सोनी,पार्षद कमलेश छंगाणी, प्रेम भार्गव, ओबीसी प्रकोष्ठ कांग्रेस अध्यक्ष कुंदन कुमावत, उपेन्द्र आचार्य,दिलीपसिंह बरमसर,अशोक बरासा ,जैनाराम सत्याग्रही, नेमीचंद भार्गव, चन्द्रप्रकाश पुरोहित, कमलसिंह भाटी,भगवानाराम भील,राणु गोयल, चन्द्रभानसिंह, विरेन्द्र मेघवाल उपस्थित रहे।