
पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बने हैं। जिधर देखो उधर बस पुलकित और कृति की चर्चा है। खैर, शादी के बाद कृति अपनी ससुराल पहुंच गई हैं जहां उनका ग्रैंड वेलकम हुआ है। इस दौरान कृति और पुलकित के डांस की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
बता दें कि कृति और पुलकित 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने दिल्ली में ग्रैंड वेडिंग की। कपल ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर शादी का ऐलान किया। इसके बाद कृति खरबंदा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि उनका ससुराल में ग्रैंड वेलकम होता है। ढोल-नगारों पर एक्ट्रेस पति के साथ जमकर नाच रही हैं।
पुलकित-कृति का सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो शादी के बाद का है। वेडिंग के बाद कपल अपने घर पहुंचा है और वहां पर उनका स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। वीडियो में दोनों ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। नई-नवेली दुल्हन ने हाथों में चूड़ा पहने और मांग में सिंदूर लगाए साड़ी में नजर आईं।
कृति के सास-ससुर ने पैसों से उनकी नजर भी उतारी। फिर एक्ट्रेस को झूमकर नाचते हुए पति के साथ देखा जा सकता है। इसमें उनकी जोड़ी बेहद ही प्यारी लग रही है और शादी की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है। पुलकित और कृति का वेडिंग आउटफिट भी चर्चा में है।