Rajsamand : राष्ट्रधर्मी पदयात्रा का समापन, खाटूश्यामजी में श्रद्धा के साथ ध्वज अर्पण

2 Min Read
Rajsamand : राष्ट्रधर्मी पदयात्रा का समापन, खाटूश्यामजी में श्रद्धा के साथ ध्वज अर्पण

राजसमंद (Rajsamand) मुंबई थाने से खाटूश्याम धाम राजस्थान तक आयोजित राष्ट्रधर्मी माता पन्नाधाय स्मृति पर्यावरण चेतना यात्रा का समापन खाटूश्यामजी में हुआ। इस अवसर पर यात्रा के ध्वज बाबा खाटूश्यामजी के चरणों में समर्पित किए गए। यात्रा के खाटूश्याम धाम पहुंचने पर पुजारी संघ सीकर के जिला अध्यक्ष शंकरलाल पुजारी, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष विद्याधर शर्मा, बी.एम.एस. के प्रदेश अध्यक्ष तथा राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा ने पदयात्रियों का स्वागत-सत्कार किया।

आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष नानजी भाई गुर्जर ने बताया कि इस पदयात्रा के माध्यम से मुंबई से खाटूश्याम तक लगभग 1246 किलोमीटर की दूरी तय की गई। यात्रा में दीपक सोलंकी (कुंभलगढ़, राजसमंद), भैरव सिंह सिसोदिया (सिसोदिया, राजसमंद) और निखिल राठौर जोधपुर ने भाग लिया। पदयात्रियों ने राष्ट्रमाता पन्नाधाय के बलिदान की प्रेरणादायी गाथा और पर्यावरण संरक्षण के महत्व का संदेश समाज तक पहुँचाया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक परिसंघ राजस्थान, राजस्थान गुर्जर महासभा, प्रदेश पुजारी महासंघ के पदाधिकारियों सहित कमल सिंह सोलंकी एवं सीता नाथू सिंह सोलंकी ने भी पदयात्रियों का अभिनंदन किया। वक्ताओं ने राष्ट्रधर्मी माता पन्नाधाय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को राजस्थान एवं भारत सरकार की पाठ्यपुस्तकों में शामिल किए जाने की मांग पर बल दिया तथा आशापुरा मानव कल्याण ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना की।

नानजी भाई गुर्जर ने जानकारी दी कि राजसमंद जिले की कुंभलगढ़ तहसील के कालिंजर ग्राम पंचायत में राष्ट्रधर्मी माता पन्नाधाय वनस्थली विकसित की जा रही है। यहां अब तक 35,000 पौधे लगाए जा चुके हैं तथा वर्ष 2025 में 1,25,000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ नागरिक परिसंघ राजस्थान के अध्यक्ष विद्याधर शर्मा ने सभी यात्रियों एवं उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version