राजसमंद (Rajsamand) देश भर में हो रहे वोट चोरी के खिलाफ व लोकतंत्र को बचाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी राजसमंद द्वारा जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ की अध्यक्षता एवं कार्यवाहक जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह के नेतृत्व एवं जिला प्रभारी डॉ विजेंद्र सिंह सिद्धू के मुख्य आथित्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर,पूर्व जिला प्रमुख नारायण सिंह भाटी,पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार के सानिध्य में अणुव्रत विश्व भारती, तुलसी, साधना शिखर पर प्रातः 11 बजे वोट चोरी के खिलाफ 15 सितम्बर से लेकर १५ अक्टूबर तक हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा जो जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक जाएगा। जिस हेतु चारों विधानसभाओं में प्रभारी नियुक्त किए। सभी कार्यकर्ताओं द्वारा हस्ताक्षर करके कार्यक्रम का आगाज किया। सभा को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजेंद्र सिंह सिद्धू ने कहा की लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने बताया की चुनाव आयोग और भाजपा मिल कर कैसे वोट चोरी कर रही हैं और “वोट चोर गद्दी छोड़” नारा दिया जिसकी आज देश में बहुत गूंज हो रही हैं। साथ ही सिद्धू ने आरोप लगाया कि भाजपा वोट चोरी के माध्यम से सरकारें बना रही है। उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चुनावों में धांधली का दावा किया और कहा कि की राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता कर इसके पूरे सबूत भी दिए। साथ ही सिद्धू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने देश में संविधान को लगातार चोट पहुंचाई जा रही हैं। तब हमारे पास जनता के पास जाने का ही एक मात्र रास्ता बच जाता हे और जनमत संग्रह करके संविधान को बचाया जा सकता हैं ।अत हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी बहुत बड़ जाती हैं। इस मौके पर की जिलाध्यक्ष हरिसिंह राठौड़ ने संबोधित करते हुए कहा कि वोट चोरी का मतलब है अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी। उन्होंने लोगों से वोट चोरी के खिलाफ जागरूक रहने और संविधान की रक्षा करने का आग्रह किया। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने कहा की वोट छोड़ अभियान को जिले भर के ब्लॉक बूथ लेवल तक ले जाकर घर घर तक पहुंचाना हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष देवकीनंदन गुर्जर, पूर्व ज़िलाध्यक्ष नारायण सिंह भाटी पूर्व विधायक गणेश सिंह परमार,पीसीसी सदस्य शांतिलाल कोठारी सभापति अशोक टाक,सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा ने किया ! इस मौके पर पीसीसी सदस्य शांतिलाल कोठारी,आशा पालीवाल ,सभापति अशोक टाक,उपसभापति चुन्नीलाल पंचोली ,महामंत्री गोविंद सनाध्य,उपाध्यक्ष भगवत सिंह गुर्जर जिला प्रवक्ता कुलदीप शर्मा,बहादुर सिंह चारण,महिला प्रदेश महासचिव हिमानी नंदवाना, ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल जाट,राजेश गुर्जर, माधवलाल अहीर,केसर सिंह गॉड, कालूलाल गुर्जर, नगर अध्यक्ष दिनेश एम जोशी,अर्जुन सिंह देवरिया,महिलाब्लॉक अध्यक्षा गौरी चौधरी महिला जिलाध्यक्ष मनोरमा डाबी,सेवादल महिला जिलाध्यक्ष उषा विजयवर्गीय ,भगवती सालवी ,एससी जिलाध्यक्ष परसराम पोरवाड़,ओबीसी जिलाध्यक्ष मनोहर कीर,युवा महासचिव पीरू खींची,जिला उपाध्यक्ष सुरेश रेगर,महासचिव भागचंद बोरीवाल,नारायण सुथार ,किशनलाल गायरी ,हरिवल्लभ पालीवाल मनीष सिंह राठौड़,उदय गायरी पार्षद मांगीलाल टाक,रोहित मीणा,राजकुमारी पालीवाल,जेबा साहिन प्रेम कुंवर झाला ,रवि गर्ग,युवा नेता अजय मेवाड़ ,शंकरलाल खटिक,देवनारायण खटिक,अशोक आचार्य,,मंडल अध्यक्ष भुरालाल कुमावत,चंचल नंदवाना,नरेंद्र सिंह चोहान ,कमलेश साहू ,सरपंच ललित श्रीमाली, गणेश कुमावत,भगवान लाल देव,बहादुर सिंह ,खुम सिंह तख़्त सिंह,शशिकांत भारद्वाज,योगेश उपाध्याय ,सहित सेकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
