Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » रूमा देवी ने दो दिवसीय वाणी उत्सव के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

राजस्थानबाड़मेरसमाचार

रूमा देवी ने दो दिवसीय वाणी उत्सव के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Jagruk Times
Last updated: March 5, 2025 3:54 pm
Jagruk Times
Share
5 Min Read
दो दिवसीय वाणी उत्सव के प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
VANI UTSAV BARMER

बाड़मेर में आगामी 29 और 30 मार्च को आयोजित होने वाले दो दिवसीय वाणी उत्सव 2025 व दान सिंह स्मृति मारवाङ भजनी पुरस्कार का उद्योग व खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई ने पोस्टर विमोचन करते हुए लोक संस्कृति उत्थान की इस पहल के लिए संदेश जारी करते हुए कहा कि हमारी पुरातन वीणा गायकी व लोक गायको को यह उत्सव नई पहचान देगा। रविवार को रूमा देवी क्राफ्ट सेंटर, बाड़मेर से अंतरराष्ट्रीय फैशन डिज़ाइनर और समाजसेवी रूमा देवी ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर वाणी उत्सव की महत्ता को प्रचारित करेगा और लोक कलाकारों को इस महोत्सव में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।

- Advertisement -

इस अवसर पर रूमा देवी ने कहा, “वाणी उत्सव लोक संगीत की प्राचीन परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। यह महोत्सव लोक कलाकारों को अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। हमारी कोशिश है कि राजस्थान की विलुप्त होती वीणा भजन परंपरा को नई पहचान मिले और युवा पीढ़ी इसे आगे बढ़ाए।”

लोक आस्था स्थलो और गांवों में पहुंचा वाणी उत्सव का संदेश

रूमा देवी फाउंडेशन व ग्रामीण विकास एवम चेतना संस्थान द्वारा आयोजित वाणी उत्सव के प्रचार अभियान के तहत अब तक प्रचार अभियान टीम कई लोक आस्था स्थानों में पहुँची जिसमें चंचलप्राग मठ बाड़मेर, तारातरा मठ, पनोणियों का तला मठ, जसनाथ मठ लीलसर, डूंगरपुरीजी जी का मठ चौहटन, नींबड़ी मंदिर, वीरातरा वांकल माता मंदिर, झरडे जी की पाल छोटू, खेमबाबा मंदिर, जेतेश्वर धाम सिणधरी, चापल शक्ति पीठ मंदिर भालखाड़ी, राजेश्वर धाम गुड़ामालानी, भूतेश्वर महादेव मंदिर गुड़ामालानी, महादेव मंदिर छोटू, खेमाबाबा मंदिर खेड़, आसोतरा धाम, जसोल राणी भटियाणी माता मंदिर, नाकोडा धाम, बिठूजा धाम, नागणेची धाम।

इनके अलावा आसपास के कई गाँवों में प्रचार अभियान टीम पँहुची जिसमें पनोणियों का तला, तारातरा, इशरोल, लीलसर, चोहटन, सांवरोल , चवा, डबलिसरा पायला कल्ला, खुडाला, नगर, भाटाला, सड़ा, सिणधरी, गुड़ामालानी, मंगले की बेरी, छोटू, आसोतरा, नाकोड़ा, खेड़, जसोल इत्यादि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार किया गया। इन स्थलों पर श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को वाणी उत्सव की महत्ता बताई गई और भजन कलाकारों को इस ऐतिहासिक आयोजन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया। वहीं अनेक स्थानो पर भजन वाणीयों की प्रस्तुति देकर स्थानीय कलाकारो ने अपनी प्रतिभा दिखाई।

बाड़मेर के चंचलप्राग मठ के महंत श्री शंभूनाथ जी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा की मारवाड़ की वाणी परंपरा हमारे धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी हुई है। इस उत्सव से इसे नई दिशा मिलेगी और साथ ही कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर भी मिलेगा।” श्री जसनाथ धाम लीलसर के मंहत श्री मोटनाथ जी ने वाणी उत्सव के माध्यम से छुपी प्रतिभाओं को भी आगे लाने के प्रयास की सराहना की।

प्रचार वाहन रवाना करने के दौरान वरिष्ठ भजन कलाकार केहराराम सणपा,मुणा राम भियासर,संस्थान कार्यकर्ता वागाराम,अजय कुमार, गणेश कुमार बोसिया, विष्णु चौधरी, उम्मेद सिंह चौधरी, अनीता चौधरी, कमला देवी, प्रमिला देवी, सुगणी देवी, खातू देवी, श्रवण प्रजापत, देराराम हिंगङा सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे |

पांच श्रेणियों में मिलेगा दानजी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार, 15 मार्च अंतिम तिथि

वाणी उत्सव 2025 के तहत दानजी स्मृति मारवाड़ भजनी पुरस्कार पांच श्रेणियों में कुल छह कलाकारों को प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक विजेता को ₹25,000 नकद, प्रशस्ति पत्र, शॉल और श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।

यह पुरस्कार नवोदित, युवा और वरिष्ठ कलाकारों, विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों या संस्थानों, और सोशल मीडिया के माध्यम से वीणा भजन को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को दिया जाएगा। वरिष्ठ कलाकार श्रेणी में दो कलाकारों को यह सम्मान मिलेगा।

इस वर्ष सोशल मीडिया प्रचार श्रेणी को विशेष रूप से जोड़ा गया है, जिससे डिजिटल माध्यमों से लोक संगीत को बढ़ावा देने वाले कलाकारों को पहचान मिलेगी।

इस पुरस्कार और उत्सव में भाग लेने के इच्छुक कलाकारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च है। इच्छुक कलाकार रूमा देवी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट www.rumadevifoundation.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन मोबाइल, कंप्यूटर या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से आसानी से किया जा सकता है।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

TAGGED:Barmer News in Hindihindi newsnews in hindipromotional vehiclerajasthan news in hindiVani Utsav
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article Om Prakash Mathur देसूरी में आयोजित विष्णु महायज्ञ में शामिल हुए सिक्किम राज्यपाल Om Prakash Mathur
Next Article tamannah अलग हुए Tamannaah Bhatia और Vijay Varma के रास्ते, नहीं पहुंचा रिश्ता शादी के मुकाम तक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000242121
Barmer : वर्तमान राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विविध आयोजन
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242116
Barmer : जल संरक्षण के विषय को राजनीति से ऊपर उठकर देखें : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242104
Raniwada : पूर्व विधायक देवल को मिली नई जिम्मेदारी, विधानसभा प्रभारी नियुक्त
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242101
Barmer : नया भारत सिर्फ बातों से नहीं, सशक्त इरादों से बना : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241882
Rajsamand: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की प्रेस ब्रीफिंग, विकास रथों को दिखाई हरी झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241861
Rajsamand : उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, रैली को दिखाई हर झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241852
Rajsamand : हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241843
उम्मेद सिंह राठौड़ बड़ी जीत से बनें Bhilwara जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241834
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन को लेकर Bhilwara के पदाधिकारीयो ने कि सभापति से विस्तृत चर्चा
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241829
Bhilwara : जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने कराई महिला को दवाइयां उपलब्ध
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?