रेवदर (Revder) आबू पर्वतमाला के दिव्य संरक्षण में स्थित लूणोल ग्राम का आस्था केंद्र श्री वेडेश्वर मामाजी धाम एक बार फिर भक्ति और उत्साह से सराबोर होने जा रहा है। यहां 15 वां वार्षिक मेला महोत्सव कल से एक दिवसीय आयोजन के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा। मेला आयोजन श्री श्री 1008 राजभारतीजी महाराज महंत (धुम्बड़ा) के करकमलों के सानिध्य में होगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी लूणोल द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार मेले के अंतर्गत दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं मांगलिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। शनिवार को प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण, प्रातः 11 बजे से महाप्रसादी, दोपहर 12 बजे दानदाताओं का स्वागत व रात्रि 10 बजे सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।ग्राम लूणोल की पावन धरा पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मेले को लेकर सजेंगे हाट-बाजार, तैयारियां जोरों परलूणोल स्थित श्री वेडेश्वर मामाजी मंदिर में आयोजित वार्षिक मेले को लेकर गांव में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मेले के दौरान पारंपरिक हाट-बाजार सजेंगे, जहां ग्रामीण और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग जमकर खरीदारी करेंगे। मेले का मुख्य आकर्षण झूले रहेंगे, जिनका छोटे बच्चों के साथ ग्रामीण भी भरपूर आनंद लेंगे। आयोजन स्थल पर जगह-जगह भव्य प्रवेश द्वार और मंडप सजाए जा रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया है। मेले को लेकर लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों मौजूद रहेंगे।
रिपोर्ट – रमेश माली
