रेवदर (Revder) पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के रेवदर आगमन पर जीरावल चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के स्वागत में पारंपरिक सामेया कर उनका अभिनंदन किया गया।स्वागत कार्यक्रम भाजपा प्रदेश मंत्री नारायण पुरोहित एवं पूर्व विधायक जगसीराम कोली के नेतृत्व में आयोजित हुआ। इस दौरान जिला प्रमुख अर्जुनराम पुरोहित ने राज्यपाल को पारंपरिक रूप से तलवार भेंट कर सम्मानित किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने दुपट्टा ओढ़ाकर व मालाएं पहनाकर राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल कटारिया ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आत्मीय चर्चा भी की। स्वागत कार्यक्रम के पश्चात वे निम्बज गांव के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल के आगमन को देखते हुए मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात रहा और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, प्रकाश राज रावल, चुन्नीलाल घांची, मगन कोली, लक्ष्मण कोली, सहित महिला मोर्चा व बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – रमेश माली
