Rajsamand : प्रयास खेल महाकुंभ के समापन पर का परितोषित वितरण

3 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) उपली ओडन स्थित श्रीनाथजी इंस्टीट्यूट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में वार्षिक खेलकूद प्रयास, कलात्मकता, सृजनामकता की सात दिवसीय प्रतियोगितायो का समापन पारितोषिक वितरण के साथ संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि हिरालाल कुमावत पीटीआई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दरीबा व संजय कनेरिया पीटीआई सीनियर सेकंडरी स्कूल उपलि ओडन नाथद्वारा सावन सनाढ्य पीटीआई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागोल नाथद्वारा व अशोक पारीख प्रबंध निदेशक श्रीनाथजी ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस , प्राचार्या डॉ दीप्ति भार्गव की उपस्थिति में समापन समारोह सम्पन्न हुआ।समारोह में उपस्थित सभी मंचासीन अथितियों ने माँ सरस्वती को नमन माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित किया। महाविद्यालय प्राचार्या ने समस्त अथितियों का उपरना ओडा व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।प्राचार्या ने प्रयास खेल महाकुंभ में हुए सात दिवसीय सम्पन्न क्रिकेट, कब्बड्डी, वॉलीबॉल, बेडमिंटन, खो खो, चेस, कैरम, टेबलटेनिस, डांस, दौड़, गायन, बास्केटबॉल, सलाद डेकोरेशन, हेयर स्टाइल, मेंहदी, बिना आग लगाए खाना, समस्त प्रकार के खेल, उनके विद्यार्थी जीवन में प्रबन्धन, क्षमता, शारीरिक, मानसिक विकास की भुमिका पर वर्षपर्यन्त होने वाले आयोजन व प्रतियोगिता पर प्रकाश डालते हुए विधार्थियों के सर्वांगीण विकास पर बल दिया।हीरालाल कुमावत ने खेल का विद्यार्थी जीवन के सभी पड़ावों में खेल के महत्व को समझाया।संजय कनेरिया ने युवाओं को खेल के लिए प्रेरित करते हुए कहा आज की युवा पीढ़ी मोबाइल फोन में गेम खेल कर के अपने शारीरिक विकास पर ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे उनका सर्वांगीण विकास नही होता है और उनमें समूह नेतृत्व की क्षमता का विकास नहीं होता है।विद्यार्थी अपने खेल से सरकारी नौकरी में किस प्रकार 40 नम्बर राष्ट्रीय स्तर के प्रमाण पत्रों का फायदा ले सकता है।सावन सनाढ्य ने विद्यार्थी जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए। खेल से अपने जीवन में कैसे उन्न्नति की और ले जाया जा सकता है।अशोक पारीख ने खेल आपको समय प्रबन्धन, निर्णयन क्षमता और सकारात्मक ऊर्जा के साथ पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करता है। सभी अतिथियों ने प्रयास खेल महाकुंभ में हुए विभिन्न इंडोर व आउटडोर गेम्स के विजेताओं को, कलात्मक कौशल प्रदर्शन वाली गतिविधियों के विजेताओ को प्रमाण पत्र व ट्रॉफिया प्रदान कर पुरस्कृत किया। समारोह का संचालन महाविद्यालय छात्रा आस्था लोढ़ा बी बी ए द्वारा किया। सभी संकाय सदस्य मौजूद थे।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version