रानीवाड़ा (Raniwada) उपखंड मुख्यालय पर 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में तहसीलदार हनवंतसिंह देवड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर भव्य मार्चपास्ट की सलामी ली। समारोह के दौरान राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया, जिससे उपस्थितजनों में उत्साह और प्रेरणा का संचार हुआ।इस मौके पर डीएसपी भवानीसिंह इंदा, छतरसिंह देवड़ा, प्रशासक जेठीदेवी, उप-प्रशासक अलका बोहरा, ग्राम विकास अधिकारी रामाराम, जवानसिंह सहित उपखंड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।समारोह शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लेकर गणतंत्र दिवस की गरिमा को और बढ़ाया।
रिपोर्ट – मुकेश लाखारा
