Raniwada में संच स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

3 Min Read
Raniwada

रानीवाड़ा ( Raniwada) एकल अभियान अंचल भीनमाल संच रानीवाड़ा में संच स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ संच समिति उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र जी माली द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर सभी खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाकर किया गया कबड्डी में बालक वर्ग में कोड़का की टीम विजेता व उपविजेता कोटड़ा रही वही बालिका वर्ग में विजेता मेडक कल्ला व उपविजेता जोड़वास रही100 मीटर लंबी दौड़ में बालक वर्ग में विकास कुमार धामसीन विजेता रहे वही बालिका वर्ग में पूजा कुमारी कोड़का विजेता रही200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में लक्ष्मण कुमार जोड़वास विजेता रहे वही बालिका वर्ग में आरती कुमारी कोड़का विजेता रही लंबी कूद में बालक वर्ग में महिपाल कुमार जालेरा कलां विजेता रहे वही बालिका वर्ग में किरण कुमारी कोड़ी विजेता रही संच समिति उपाध्यक्ष श्री भूपेंद्र कुमार जी ने सभी खिलाड़ियों को खेल से होने वाले शारीरिक और मानसिक विकास के लाभ बताए तथा श्री प्रधानाध्यापक श्री अमर नाथ जी गोस्वामी आदर्श विद्या मंदिर ने सभी खिलाड़ियों को खेल के माध्यम से गांव और देश का नाम रोशन करने हेतु प्रेरित किया अंचल प्रशिक्षण प्रमुख मोड़ा राम ने संच समिति को एकल अभियान की पृष्ठभूमि के बारे में विस्तार से बताया सभी खिलाइयों और आचार्य हेतु ईनाम के रूप में थाली,बैनर और पेंपलेट की व्यवस्था भामाशाह श्री भूपेंद्र कुमार जी मालाराम जी माली डोडवाडिया द्वारा की गई सभी के लिए चाय और नाश्ता की व्यवस्था भामाशाह श्री गौरी शंकर जी खत्री द्वारा की गईभामाशाह श्री रतन जी रोहीण हीरपुरा ने अतिथियों हेतु साफे की व्यवस्था की गईश्री रेखा राम द्वारा फोटोग्राफी की व्यवस्था की गईमैच में निर्णायक के रूप में अंपायर की भूमिका शारीरिक शिक्षक नरिंगा राम जी,और महेंद्र कुमार द्वारा निभाई गईअंचल कार्यालय प्रमुख दिनेश कुमार ने सभी विजेता टीमों को अंचल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हेतु अग्रिम बधाई प्रेषित कीसभी आचार्य को मकर संक्रांति के उपहार भी संच समिति की उपस्थिति में वितरण किए गएइस अवसर पर संच प्रमुख आसू राम गोयल,सभी आचार्य,शहरवासी, और खिलाड़ी उपस्थिति रहे प्रतियोगिता का समापन कल्याण मंत्र के साथ किया गया।

रिपोर्ट – मुकेश लाखारा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version