सोजत रोड (Sojat Road) कस्बे में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। सरकारी व निजी विद्यालयों, पुलिस थाना, नगर पालिका, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन सहित सभी सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।पुलिस थाना परिसर में थाना अधिकारी कमला लोहार, नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी सुनील बिश्नोई, चिकित्सालय में डॉ. मनोहर सीरवी व डॉ. विनोद कुमावत तथा रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर ने ध्वजारोहण किया।नगर पालिका स्तरीय समारोह पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित हुआ, जहां अधिशासी अधिकारी सुनील बिश्नोई ने ध्वजारोहण कर मार्च-पास्ट की सलामी ली। समारोह में भाजपा के जयनारायण गहलोत, दिलीप खाटेड, ढगलनाथ रावल सहित अधिकारियों, कर्मचारियों व नागरिकों की उपस्थिति रही।बच्चों की देशभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियों व नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम संविधान की गरिमा, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम के संदेश के साथ संपन्न हुआ।उपप्रधानाचार्य प्रकाश सेनचा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया व मंच संचालन व्याख्याता गजेन्द्र गर्ग ने किया।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार
