Rajsamand : अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार ने की एसआईआर की समीक्षा

3 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग राजस्थान के सचिव एवं अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार द्वारा राजसमंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर) 2026 के तहत हुई गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में चल रहे मतदाता सूची अद्यतन कार्य की चरणबद्ध प्रगति, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता मानकों की विस्तार से समीक्षा की गई।इस बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी कलक्टर अरुण कुमार हसीजा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश बुनकर सहित सभी ईआरओ, एईआरओ आदि मौजूद रहे।समीक्षा के दौरान यह जांचा गया कि प्रारूप मतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई गई या नहीं, तथा क्या प्रारूप सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। साथ ही प्रारूप मतदाता सूची की इमेज पीडीएफ उपलब्धता एवं निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के सूचना पट पर प्रकाशन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।फॉर्म 6, 6A, 6B, 7 एवं 8 की प्रत्येक मतदान केंद्र व निर्धारित स्थलों पर पर्याप्त उपलब्धता, ईआरओ-नेट पर प्राप्त आवेदनों की दैनिक आधार पर डिजिटाइजेशन एवं डेटा एंट्री, तथा दावों व आपत्तियों की सूची वेबसाइट पर उपलब्ध होने की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मतदाता जागरूकता से संबंधित स्वीप गतिविधियों की प्रभावशीलता, वोटर हेल्पलाइन ऐप के प्रति नागरिकों की जागरूकता, युवाओं को प्रेरित करने हेतु कैंपस एम्बेसडर एवं राज्य आइकन की नियुक्ति, तथा सामुदायिक गतिविधियों की प्रगति की भी विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के पंजीकरण हेतु किए गए प्रयासों पर भी चर्चा की गई।समीक्षा में इलेक्ट्रोल पॉपुलेशन रेशियो, आयु वर्गवार विश्लेषण, लिंगानुपात, समावेशन एवं विलोपन की प्रतिशत स्थिति, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया, तथा सीमा क्षेत्रों में दोहरे नामांकन की संभावना की जांच जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।बैठक में बीएलओ द्वारा घर-घर सर्वेक्षण, फील्ड विजिट के आधार पर सुधार, चिन्हित मतदाताओं की फ्लैगिंग, अधिकतम समावेशन एवं विलोपन वाले मतदान केंद्रों का पुनः सत्यापन, ईआरओ एवं एईआरओ द्वारा दावों एवं आपत्तियों के निस्तारण की गुणवत्ता, नोटिस तामील, सुनवाई का अवसर, अभिलेख संधारण तथा आवेदकों को लिखित एवं एसएमएस के माध्यम से सूचना देने की स्थिति की भी गहन समीक्षा की गई।इसके अतिरिक्त ईपीआईसी वितरण की प्रगति, मतदाता सूची में फोटो की गुणवत्ता, युवा मतदाताओं की संख्या में वृद्धि तथा लोक शिकायत निवारण प्रणाली की प्रभावशीलता पर भी चर्चा की गई। इस तरह अन्य कई प्रकार के बिंदुओं पर अतिरिक्त रोल पर्यवेक्षक आईएएस अम्बरीश कुमार ने समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जिले में हुई गतिविधियों पर संतोष जाहिर किया।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version