बाड़मेर (Barmer) जिम्मेदारी के साथ इंटरनेट का विवेकपूर्ण एवं सुरक्षित उपयोग करें। ताकि किसी तरह की धोखाधड़ी विशेष तौर पर साइबर अपराध से बचा जा सके। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार को पुलिस नियंत्रण कक्ष एवं कलेक्ट्रेट कांफ्रेस हॉल मंे सुरक्षित इंटरनेट दिवस 2026 के उपलक्ष्य मंे इंटरनेट एवं एआई के सुरक्षित उपयोग संबंधित जागरूकता कार्यशाला के दौरान संबोधित करते हुए यह बात कही।जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी दिलीप जैन ने कहा कि इस वर्ष सुरक्षित इंटरनेट दिवस की थीम विशेष फोकस स्मार्ट टेक, सुरक्षित विकल्प- एआई के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग की खोज है। उन्हांेेने इंटरनेट के साथ एआई के इस्तेमाल से जुड़े सुरक्षा पहलूआंे पर विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि मौजूदा समय मंे एआई आधारित तकनीकों का उपयोग शिक्षा, प्रशासन, सुरक्षा एवं दैनिक जीवन में तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में इनका सही, नैतिक और सुरक्षित उपयोग अत्यंत आवश्यक है। इस दौरान जिला कोषाधिकारी जसराज चौहान, पुलिस उप अधीक्षक अरविन्द जांगिड़, अतिरिक्त जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी विकास कुमार, पुलिस निरीक्षक समेत पुलिस एवं शिक्षा विभाग के विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे। इस दौरान प्रजेंटेशन के जरिए विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि एआई टूल्स का उपयोग करते समय डेटा गोपनीयता, साइबर सुरक्षा, फर्जी जानकारी से बचाव एवं डिजिटल जिम्मेदारी का ध्यान रखना अनिवार्य है, ताकि तकनीक समाज के लिए लाभकारी सिद्ध हो सके। इस कार्यशाला में साइबर अपराधों, ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के दुरुपयोग एवं डिजिटल साक्ष्यों की सुरक्षा से जुडे़ विषयों पर चर्चा की गई। इसके माध्यम से प्रतिभागियों को एआई और इंटरनेट के जिम्मेदार उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
