जैसलमेर (Jaisalmer) चिकित्सा विभाग की ओर से स्वस्थ मां एवं सशक्त शिशु के संबंध में जागरूकता बढाने के लिए एक अनुपम पहल की गई है। इसके लिए यूट्यूब चैनल गर्भ की पाठशाला शुरू किया गया है। इसमें प्रदेशवासियों को स्वस्थ मां और सशक्त शिशु से संबंधित संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निर्देशन में निरामय राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने के लिए यह अभिनव पहल की गई है।स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय स्तर से संचालित इस यूट्यूब चैनल से अब घर बैठे महिलाएं व आमजन लाभान्वित हो रहे हैं।राजस्थान आईईसी ब्यूरों द्वारा संचालित गर्भ की पाठशाला चैनल पर फिल्म, डायग्राम के माध्यम से गर्भावस्था की पहचान, गर्भावस्था में एनीमिया, गर्भधारण पूर्व परामर्श, गर्भावस्था के दौरान उल्टी, गर्भावस्था में जरूरी पोषण सहित गर्भावस्था के बारे में चरणबद्ध तरीके से जानकारी दी गई है।इसके अलावा इस पाठशाला में प्रसव के बाद शिशु की देखभाल, कंगारू मदर केयर, शिशु के लिए पूरक आहार, बच्चों में गैप रखने के गर्भनिरोधक साधनों की भी जानकारी दी गई है। अतिरिक्त मिशन निदेशक एनएचएम तथा निदेशक आईईसी डॉ टी शुभमंगला जो स्वयं स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ द्वारा शुरू करवाए गए इस गर्भ की पाठशाला चैनल पर सभी जानकारी बेहद रौचक व आसानी भाषा में आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही है। जो आम महिला की समझ में आ सके इसलिए साधारण हिंदी भाषा में फिल्म, डाईग्राम के माध्यम से समझाई गई है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने इस पाठशाला को आमजन के लिए बेहद लाभादायक बताते हुए कहा कि इसमें मेडिकल टर्मनॉलोजी को आसान हिन्दी भाषा बताया गया है, ताकि लोगों को गर्भवस्था में रखी जाने वाली सावधानियां, जौखिम, एनीमिया प्रबंधन, शिशु की देखभाल जैसी उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि विभागीय चिकित्सा अधिकारियों एवं विभागीय कार्मिकों ए एन एम व आशाओं द्वारा ग्राम स्तर पर गर्भवती महिलाओं को गर्भ की पाठशाला के माध्यम से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया जा रहा है डॉ पालीवाल ने यूट्यूब पर संचालित गर्भ की पाठशाला चैनल का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
