Jaisalmer : रामाश्रय अंतर्गत अब तक 602 बुजुर्गों को मिला बेहतर इलाज , बुजुर्गों के उपचार में रामाश्रय बन रहा है मददगार

1 Min Read
Jaisalmer

जैसलमेर (Jaisalmer) वरिष्ठ नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वाकांक्षी योजना रामाश्रय बुजुर्गो के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है। श्री जवाहिर चिकित्सालय जैसलमेर में बुजुर्गों के लिए अलग वार्ड चिह्नित है। यहां भर्ती 60 वर्ष से अधिक आयु के मरीजों की समुचित देखभाल के साथ उपचार किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल ने बताया कि रामाश्रय योजना में बुजुर्गों का बेहतर उपचार होता है, बुजुर्गों को रामाश्रय अंतर्गत वार्ड प्रभारी वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. रेवता राम , डॉ डूंगर सिंह व डॉ रोहिताश्व गुर्जर द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं से लाभान्वित किया जा रहा है, डॉ पालीवाल ने बताया कि रामाश्रय अंतर्गत अप्रेल 2025 से अब तक 345 पुरुषों व 257 महिलाओं कुल 602 वरिष्ठ नागरिको का उपचार कर लाभान्वित किया गया है। रामाश्रय में भर्ती रामगढ़ निवासी मरीज 70 वर्षीय हरकू देवी के पुत्र अमर सिंह ने बताया कि रामाश्रय वार्ड में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को बेहतर निशुल्क जांच व दवा सहित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है।

रिपोर्ट – कपिल डांगरा

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version