Bhilwara: त्रिभुवन पाटीदार बने भीलवाड़ा के प्रबंध संचालक, मिली प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां

2 Min Read
Bhilwara

भीलवाड़ा (Bhilwara) राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन ने प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव करते हुए कई जिला दुग्ध संघों के प्रबंध संचालकों (एमडी) के तबादले और पदस्थापन किए हैं। इस फेरबदल में भीलवाड़ा डेयरी का जिम्मा अब त्रिभुवन पाटीदार को सौंपा गया है। आरसीडीएफ की ओर से जारी आदेश के अनुसार भीलवाड़ा जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) के पद पर कार्यरत त्रिभुवन पाटीदार को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ तत्काल प्रभाव से भीलवाड़ा डेयरी के प्रबंध संचालक का कार्यभार भी सौंपा गया है। उन्हें पद की प्रशासनिक और वित्तीय शक्तियां भी प्रदान की गई हैं। वहीं, भीलवाड़ा में अब तक एमडी का कार्यभार संभाल रहे दिव्यम कुपरिया (महाप्रबंधक-संयंत्र) का स्थानांतरण पाली जिला दुग्ध संघ में प्रबंध संचालक के पद पर कर दिया गया है। इन अधिकारियों का भी हुआ स्थानांतरणः फेडरेशन ने कुल 5 अधिकारियों की नई जिम्मेदारी तय की है। इनमें मदनलाल को पाली दुग्ध संघ से हटाकर अब नागौर जिला दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया है। राजकुमार शर्मा को बांसवाड़ा दुग्ध संघ के प्रबंध संचालक पद से हटाकर अब बाड़मेर जिला दुग्ध संघ की कमान सौंपी है। देवी लाल को सहायक प्रबंधक (पीएंडआई) को पदोन्नत करते हुए बांसवाड़ा दुग्ध संघ का प्रबंध संचालक बनाया गया है। कपिल स्वामी को बाड़मेर दुग्ध संघ के एमडी पद से हटाकर अब बीकानेर जिला दुग्ध संघ में सहायक प्रबंधक (संयंत्र) लगाया गया है।

रिपोर्ट – पंकज पोरवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version