Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » राजसमंद लोकसभा: राजघराने के सम्मोहन पर भाजपा को भरोसा, 4 जिलों में फैली है राजसमंद की सीट

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

राजसमंद लोकसभा: राजघराने के सम्मोहन पर भाजपा को भरोसा, 4 जिलों में फैली है राजसमंद की सीट

Jagruk Times
Last updated: April 24, 2024 5:29 pm
Jagruk Times
Share
6 Min Read
राजसमंद लोकसभा: राजघराने के सम्मोहन पर भाजपा को भरोसा, 4 जिलों में फैली है राजसमंद की सीट
f8440ea4 566c 43e3 9a2b 6ca460da35d1

राजस्थान की 25 लोकसभा सीटों में राजसमंद सीट भौगोलिक दृष्टि से बड़ी ही महत्वपूर्ण सीट है। यह एक ऐसी सीट है, जो 4 जिलों की आठ विधानसभा सीटों को मिलाकर बनाई गई है। इस सीट के अंतर्गत आने वालीं भीम, कुंभलगढ़, राजसमंद और नाथद्वारा विधानसभा सीट राजसमंद जिले से, मेर्टा और डेगाना, नागौर जिले से, ब्यावर विधानसभा सीट अजमेर जिले से तथा जैतारण सीट पाली जिले से आती है। हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार राजसमंद एक ऐसी सीट है, जहां राजघराने का प्रभाव सबसे ज्यादा नजर आता है।

- Advertisement -

वहीं भाजपा को भी राजघराने के सम्मोहन पर पूरा भरोसा है। यही कारण है कि इस संसदीय क्षेत्र में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व हमेशा राजघरानों से ही प्रत्याशी उतारने के लिए प्रयासरत रहता है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव 2019 में जयपुर राजघराने की दीया कुमारी को यहां से टिकट दिया था। उनके विधानसभा चुनाव जीतकर उपमुख्यमंत्री बनने के बाद इस बार पार्टी ने मेवाड़ के पूर्व राजघराने पर विश्वास जताते हुए महिमा विशेश्वर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। साल 2008 के परिसीमन के दौरान अस्तित्व में आई राजस्थान की राजसमंद लोकसभा सीट के चुनावी इतिहास को देखें तो यहां पहला चुनाव साल 2009 में हुआ था। उस समय कांग्रेस के गोपाल सिंह शेखावत सांसद चुने गए थे।

इसके बाद 2014 में यह सीट भाजपा की झोली में चली गई और पहले हरिओम सिंह राठौड़ और फिर 2019 में दीया कुमारी यहां से सांसद चुनी गईं। अब यहां चौथी बार चुनाव होने जा रहा है। इसमें एक तरफ बीजेपी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है तो कांग्रेस भी भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस ने यहां से पूर्व आरपीएस अधिकारी दामोदर गुर्जर को टिकट दिया है। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में यूं तो स्थानीय मुद्दे कई हैं लेकिन यहां पर मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की बहु का मान रखने की बात कुछ ज्यादा हावी हैं। राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में चुनावी लड़ाई पूर्व राजपरिवार और किसानों के बीच मुकाबले का रूप भी लेती जा रही है।

सभी विधानसभा सीटों पर भाजपा का कब्जा

इस लोकसभा क्षेत्र में राजसमंद जिले की चार विधानसभा सीटें नाथद्वारा, राजसमंद, कुंभलगढ और भीम हैं। वहीं बाकी चार विधानसभा सीटें पाली की जैतारन, नागौर की मेरटा, डेगाना और अजमेर जिले की ब्यावर हैं। कांग्रेस के लिए चिंता की सबसे बड़ी वजह यह भी है कि यहां की सभी 8 विधानसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।

मेवाड़ राजघराने से है महिमा विशेश्वर सिंह

राजसमंद सीट पर बीजेपी ने महिमा विशेश्वर सिंह को टिकट दिया है। महिमा विशेश्वर सिंह नाथद्वारा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ की पत्नी हैं। महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ नाथद्वारा विधानसभा सीट से साल 2023 में निर्वाचित हुए थे। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी को हराया था। पति विश्वराज सिंह मेवाड़ को जीताने के लिए महिमा ने काफी मेहनत की थी। महिमा सिंह मेवाड़ का जन्म 22 जुलाई 1972 को जगदीश्वरी प्रसाद सिंह के घर में हुआ। उनकी पढ़ाई उत्तर प्रदेश में वाराणसी में हुई है।

वहीं, मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित सिंधिया कन्या विद्यालय से पढ़ाई की। महिमा ने कॉलेज शिक्षा लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली से पूरी की। इन्होंने मनोविज्ञान में स्नातक डिग्री हासिल की। ऐसा कहा जाता है कि महिमा विशेश्वर सिंह का नाम पीएम मोदी के पसंद पर मुहर लगाया गया है। महिमा का यों तो पश्चिम बंगाल के पंचकोट पूर्व राजघराने से संबंध है, लेकिन बचपन से ही उनका नाता वाराणसी से ही रहा है। बचपन में वे अपनी माता के साथ वाराणसी में रहीं। महिमा के मामा मध्य प्रदेश की सतना सीट से सांसद रह चुके हैं। ममेरे भाई वर्तमान में एमपी की एक सीट से विधायक हैं और चाची टिहरी-गढ़वाल से सांसद हैं।

राजसमंद से टिकट दे पार्टी ने गुर्जर को भी चौंकाया

दामोदर गुर्जर आरपीएस अधिकारी रह चुके हैं। वे मूलरूप से सवाई माधोपुर के निवासी हैं। वे वर्तमान में जयपुर में देव मेडिकल कॉलेज एंड एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष हैं। वे कांग्रेस के टिकट पर राजसमंद सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं। यह निर्णय काफी चौंकाने वाला था, क्योंकि कांग्रेस ने पहले उन्हें भीलवाड़ा से उम्मीदवार बनाया था, लेकिन सुदर्शन रावत ने टिकट लौटा दिया। इसके बाद पार्टी ने दामोदर गुर्जर को राजसमंद से चुनावी मैदान में उतारने का ऐलान किया। जबकि गुर्जर ने भी टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा सीट से भी दावेदारी पेश की थी।

उन्होंने प्रदेश चुनाव समिति के सदस्यों के सामने अपना पक्ष रखा था, लेकिन पार्टी ने वहां से कांग्रेस ने हरीश मीणा को प्रत्याशी बनाया है। गुर्जर जयपुर में देव मेडिकल कॉलेज एंड एज्युकेशन ग्रुप के चेयरमैन हैं, राजस्थान पुलिस में थाना प्रभारी के रूप में भी गुर्जर सेवा दे चुके है। कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर चार भाइयों में तीसरे स्थान पर है। इनके दो भाइयों में से एक भाई श्याम लाल गुर्जर भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त हुए है। इनके अनुज रामलाल गुर्जर राजस्थान प्रशासनिक सेवा के अधिकारी है, वर्ष 2006-07 में मांडल उपखंड अधिकारी रहे है।

TAGGED:bjpcongressDamodar Gurjarhindi newslok sabha election 2024Lok Sabha elections news in hindiMahima Visheshwar Singhnews in hindipoliticsrajasthan news in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article उत्तर प्रदेश अठारहवीं लोकसभा UP : 8 सीटों पर 26 को मतदान, मैदान में कुल 91 उम्मीदवार
Next Article डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर मेहता ने मतदान दलों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा डिस्ट्रिक्ट इलेक्शन ऑफिसर मेहता ने मतदान दलों की रवानगी सहित अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

विधायक Chhotu Singh Bhati ने शास्त्रीनगर में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
विधायक Chhotu Singh Bhati ने शास्त्रीनगर में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण
समाचार Short News राजस्थान
July 5, 2025
Bhilwara: श्रमण संघीय जैन कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ शांतिनाथ भगवान का जाप-अनुष्ठान
Bhilwara: श्रमण संघीय जैन कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ शांतिनाथ भगवान का जाप-अनुष्ठान
समाचार राजस्थान
July 5, 2025
Bhilwara: सुर्य महल मे चल रही श्रीमद भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
Bhilwara: सुर्य महल मे चल रही श्रीमद भागवत कथा का हवन यज्ञ में पूर्णाहुति के साथ हुआ समापन
समाचार राजस्थान
July 5, 2025
Aditya Dhar का Ranveer Singh को शानदार बर्थडे सरप्राइज: 'धुरंधर' का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज!
Aditya Dhar का Ranveer Singh को शानदार बर्थडे सरप्राइज: ‘धुरंधर’ का फर्स्ट लुक अभी भी है एक राज!
मनोरंजन समाचार
July 5, 2025
20 साल बाद मिले Raj और Uddhav Thackeray मंच पर एक साथ
20 साल बाद मिले Raj और Uddhav Thackeray मंच पर एक साथ
मुंबई समाचार
July 5, 2025
Pali: आरोग्य भारती पाली की नई कार्यकारिणी गठित, जनस्वास्थ्य जागरूकता को लेकर लिया संकल्प
Pali: आरोग्य भारती पाली की नई कार्यकारिणी गठित, जनस्वास्थ्य जागरूकता को लेकर लिया संकल्प
समाचार पाली राजस्थान
July 5, 2025
Pali में साध्वी काव्यलता का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश, श्रावक समाज ने किया भव्य स्वागत
Pali में साध्वी काव्यलता का चातुर्मासिक मंगल प्रवेश, श्रावक समाज ने किया भव्य स्वागत
समाचार पाली राजस्थान
July 5, 2025
Rajsamand में रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
Rajsamand में रेस्क्यू टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ा
समाचार Short News राजस्थान
July 5, 2025
Rajsamand: कार्मिकों ने स्वयं खरीदे पौधे, मोही में तैयार कर रहे ‘उप वन’, कलेक्टर ने किया शुभारंभ
Rajsamand: कार्मिकों ने स्वयं खरीदे पौधे, मोही में तैयार कर रहे ‘उप वन’, कलेक्टर ने किया शुभारंभ
समाचार राजस्थान
July 5, 2025
Jodhpur Jail Prisoner Death Case: गुड़ा ऐंदला थाने में जीरो FIR की मांग को लेकर परिजनों ने किया विरोध
Jodhpur Jail Prisoner Death Case: गुड़ा ऐंदला थाने में जीरो FIR की मांग को लेकर परिजनों ने किया विरोध
पाली राजस्थान समाचार
July 5, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?