Rajsamand : अंत्योदय की भावना को साकार करता जनकल्याणकारी बजट : विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी

2 Min Read
Rajsamand

राजसमंद (Rajsamand) विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने राजस्थान सरकार के बजट को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को मूर्त रूप देने वाला दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट समाज के प्रत्येक वर्ग, युवा, किसान, महिला एवं वंचितों के सर्वांगीण उत्थान के लिए समर्पित है तथा प्रदेश को विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने राजसमंद झील की दायीं एवं बायीं मुख्य नहर के सुदृढ़ीकरण एवं पुनर्निर्माण हेतु 50 करोड़ रुपये के प्रावधान को किसानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि इससे सिंचाई तंत्र सुदृढ़ होगा, कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी तथा किसानों की आय में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि अन्नपूर्णा माता मंदिर से दयाल शाह किला तक प्रस्तावित रोपवे तथा मुखर्जी चौराहे से द्वारकाधीश मंदिर तक एलिवेटेड रोड, वर्तुल मार्ग एवं पार्किंग के लिए व्यवहार्यता अध्ययन की स्वीकृति से राजसमंद में पर्यटन गतिविधियों को नई गति मिलेगी। इससे स्थानीय व्यापार एवं रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।राजकीय सेठ रंगलाल कोठारी महाविद्यालय, राजसमंद में रसायन विज्ञान, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, व्यवसाय प्रबंधन एवं ई.ए.एफ.एम. में नए स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जाने को उन्होंने क्षेत्र के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के उत्कृष्ट अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।गिलुंड में पुलिस थाने की स्थापना से क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण सुदृढ़ होगा। साथ ही नॉन-पेचेबल एवं क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण, मिसिंग लिंक सड़कों के निर्माण तथा अटल प्रगति पथ के लिए किए गए प्रावधानों से आवागमन की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि यह बजट विकसित एवं समृद्ध राजस्थान के निर्माण की व्यापक कार्ययोजना की एक महत्वपूर्ण कड़ी है, जो प्रदेश को प्रगति के नए आयाम प्रदान करेगा।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version