रेवदर (Revder) कस्बे के मुख्य बस स्टेशन क्षेत्र में दोपहर ओवरटेक को लेकर ट्रेलर और रोडवेज बस चालकों के बीच हुआ विवाद उस समय गंभीर रूप ले गया जब ट्रेलर चालक ने कथित रूप से तलवार निकालकर सार्वजनिक स्थान पर लहरानी शुरू कर दी। घटना से यात्रियों व राहगीरों में दहशत फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने की बात को लेकर दोनों चालकों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद बढ़ने पर ट्रेलर चालक ने बस स्टेशन के पास ट्रेलर रोक दिया और खुलेआम तलवार लहराकर लोगों को डराने लगा। मुख्य बस स्टैंड जैसे व्यस्त सार्वजनिक स्थल पर हथियार लहराने से यात्रियों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रेलर लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही रेवदर पुलिस हरकत में आई। प्रशिक्षु आरपीएस कुंदन कुमार ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की और पुलिस टीम ने कृष्णगंज क्षेत्र से ट्रेलर व चालक को दस्तयाब कर लिया। इसके बाद आरोपी और वाहन को रेवदर थाने लाया गया।पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना आज दोपहर रेवदर के मुख्य बस स्टेशन पर हुई बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की।
रिपोर्ट – रमेश माली
