वित्त मंत्री दिया कुमारी ने पेश किया 2026-27 का बजट, Rajsamand में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सराहा

2 Min Read
Rajsamand

राजसमन्द (Rajsamand) राजस्थान प्रदेश सरकार में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने बुधवार को विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी ने बताया कि बजट में प्रदेश के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों के सशक्तिकरण, महिलाओं के उत्थान एवं आधारभूत संरचना के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया है। बजट पेश होते ही राजसमन्द जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न मंडलों एवं स्थानों पर बजट का सीधा प्रसारण सामूहिक रूप से सुना गया। कार्यकर्ताओं ने बजट को विकासोन्मुखी एवं जनहितकारी बताते हुए प्रदेश सरकार की सराहना की।भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि इस बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, पेयजल एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने की प्रभावी योजनाएं शामिल की गई हैं। किसानों एवं महिला वर्ग को भी विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश के प्रत्येक वर्ग को लाभ मिलेगा। कार्यकर्ताओं ने इसे “विकसित राजस्थान” की दिशा में एक मजबूत कदम बताते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त किया। जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में बजट को लेकर उत्साह का वातावरण देखा गया । इस अवसर पर जिला महामंत्री महेन्द्र सिंह चौहान मनोज पारीक प्रमोद गौड़ जवाहर लाल जाट अशोक रांका ओम पारीक सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version