Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

समाचारपॉलिटिक्सराजस्थान

Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Jagruk Times
Last updated: March 30, 2024 3:47 pm
Jagruk Times
Share
9 Min Read
Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी
Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं 3

आज 30 मार्च को राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने प्रेदशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च, 2024) को राजस्थान दिवस की राज्य के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें।”

राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि…

— President of India (@rashtrapatibhvn) March 30, 2024

वही, पीएम मोदी ने भी राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ लिखा, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।”

राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।

— Narendra Modi (@narendramodi) March 30, 2024

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम भजनलाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान। रंग रंगीलो रस भरियो, ओ म्हारो राजस्थान। आप सगळा ने “राजस्थान स्थापना दिवस” री घणी-घणी शुभकामनाएं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश भाजपा सरकार “आपणो अग्रणी राजस्थान” के निर्माण हेतु प्रत्येक स्तर पर निरंतर क्रियाशील है।

सीएम भजनलाल ने आगे लिखा, आज के इस विशेष दिवस पर श्री गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना है कि अध्यात्म, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण हमारा प्रदेश यूँही प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित करता रहे, समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो। जय राजस्थान, जय भारत।”

सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान।
रंग रंगीलो रस भरियो, ओ म्हारो राजस्थान।

आप सगळा ने "राजस्थान स्थापना दिवस" री घणी-घणी शुभकामनाएं ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश भाजपा सरकार "आपणो… pic.twitter.com/DP84E54ybi

— Bhajanlal Sharma (Modi Ka Parivar) (@BhajanlalBjp) March 30, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के निवासियों शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”सांस्कृतिक विरासत और गौरव गाथाओं से समृद्ध वीरभूमि राजस्थान के बहनों-भाइयों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएँ। राजस्थान संस्कृति, सत्कार और शौर्य की धरती है। महाराणा प्रताप, राव जोधा, रानी पद्मिनी, हाड़ी रानी जैसे वीर-वीरांगनाओं की गौरव गाथाओं से शोभित इस भूमि के निवासियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा व त्याग के कई कीर्तिमान बनाये हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नित नई ऊँचाइयों को छू रहा है।”

सांस्कृतिक विरासत और गौरव गाथाओं से समृद्ध वीरभूमि राजस्थान के बहनों-भाइयों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएँ।

राजस्थान संस्कृति, सत्कार और शौर्य की धरती है। महाराणा प्रताप, राव जोधा, रानी पद्मिनी, हाड़ी रानी जैसे वीर-वीरांगनाओं की गौरव गाथाओं से शोभित इस भूमि के निवासियों ने…

— Amit Shah (Modi Ka Parivar) (@AmitShah) March 30, 2024

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम मोहन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”गौरवशाली इतिहास, लोककला व संस्कृति से समृद्ध राज्य राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य प्रगति और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।”

गौरवशाली इतिहास, लोककला व संस्कृति से समृद्ध राज्य राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के नेतृत्व में राज्य प्रगति और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है। pic.twitter.com/2tUe44v90w

— Dr Mohan Yadav (Modi Ka Parivar) (@DrMohanYadav51) March 30, 2024

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के लिए मर-मिटने वाले असंख्य रणबांकुरों की तपोस्थली, ‘वीर भूमि’ राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ का संकल्प निरंतर चरितार्थ होता रहे, यह प्रदेश प्रगति के नित नूतन कीर्तिमान स्थापित करे, यही कामना है।”

स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के लिए मर-मिटने वाले असंख्य रणबांकुरों की तपोस्थली, 'वीर भूमि' राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के कुशल नेतृत्व में 'आपणो अग्रणी राजस्थान' का संकल्प निरंतर…

— Yogi Adityanath (मोदी का परिवार) (@myogiadityanath) March 30, 2024

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सांस्कृतिक गौरव व समृद्ध विरासत से परिपूर्ण वीरभूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की सरकार’ प्रदेश की प्रगति व प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने के पथ पर अग्रसर है। यह जनसेवा व सुशासन से परिपूर्ण भव्य व दिव्य राजस्थान के हमारे संकल्प की सिद्धि को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।”

सांस्कृतिक गौरव व समृद्ध विरासत से परिपूर्ण वीरभूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp के नेतृत्व में 'डबल इंजन की सरकार' प्रदेश की प्रगति व प्रतिष्ठा…

— Jagat Prakash Nadda (Modi Ka Parivar) (@JPNadda) March 30, 2024

बता दे कि राजस्थान के लिए आज का दिन काफी अहम है। इस साल राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस है। हर साल 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस के रूप मनाया जाता है। विभिन्न रियासतों के विलय के बाद 30 मार्च 1949 को स्थापना हुई थी। जिसमें करीब 8 साल 7 महीने और 14 दिन का समय लगा था। आजादी से पहले इसे ‘राजपूताना’ के नाम से जाना जाता था। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों को 7 चरणों में पूरा होने के बाद इसका नाम ‘राजस्थान’ रखा गया।

बता दे, राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। वर्तमान में राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं। इससे पहले राजस्थान में कुल 33 जिले थे। हालांकि, बाद में और 17 जिलों को जोड़ा गया।

TAGGED:Chief Minister Bhajanlal SharmaPM Narendra ModipoliticsPresident Draupadi MurmuRajasthan Diwas 2024rajasthan news in hindiभारत
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article 4 शख्सियतों को मिला भारत रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित 4 शख्सियतों को मिला भारत रत्न अवॉर्ड, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
Next Article Worli 'Sea Link' Bandra – Worli ‘Sea Link’ : 18 प्रतिशत तक बढ़ाया गया टोल टैक्स
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

WhatsApp Image 2025 08 23 at 6
“Rajsamand में नंदोत्सव की धूम, 551 मटकीयों और झांकियों से सजी अहीर समाज की शोभायात्रा”
राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 4
Rajsamand : विधायक Dipti Kiran Maheshwari ने जल संसाधन मंत्री से की राजसमंद के विकास पर सार्थक चर्चा
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 3
Rajsamand : “ग्राम जुनदा में गूंजे गवरी के पारंपरिक स्वर, सांस्कृतिक आयोजन में उमड़ी भीड़”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 2
Bhilwara : श्री श्याम महिला मंडल द्वारा भजन संध्या एवं कीर्तन का हुआ आयोजन, झुमें श्रद्धालु
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5 1
Bhilwara: “वार्षिकोत्सव आयोजन को लेकर साड़ी डीलर एसोसिएशन की विशेष बैठक”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 5
Bhilwara : स्थानिय जनप्रतिनिधियों ने की सामुदायिक विकास के प्रति हिन्दुस्तान जिंक की प्रतिबद्धता की सराहना
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 23 at 3
Rajsamand : “‘सारा जहाँ से अच्छा’: अंतरिक्ष दिवस पर सांसद ने बच्चों को Rakesh Sharma की प्रेरणा से जोड़ा”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 10
Ek Deewane Ki Deewaniyat Teaser : नई लव स्टोरी से चलाएंगे Harshvardhan Rane दिलों पर जादू ? Sonam Bajwa संग जमेगी जोड़ी
मनोरंजन समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 7 1
Bhilwara : “Narayan Reiki का संदेश: सकारात्मक सोच से संवरता है जीवन”
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
WhatsApp Image 2025 08 22 at 7
Bhilwara : आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कसी लगाम, बड़ी मात्रा में जब्ती व नष्टिकरण
Short News राजस्थान समाचार
August 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?