Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

9 Min Read
Rajasthan Diwas 2024: 75 साल का हुआ राजस्थान, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं 3

आज 30 मार्च को राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस है। इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने प्रेदशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार (30 मार्च, 2024) को राजस्थान दिवस की राज्य के निवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के निवासियों को हार्दिक बधाई। क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का सबसे बड़ा यह राज्य अपनी गौरवपूर्ण परम्पराओं, अतिथि सत्कार और इंद्रधनुषी संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां के लोगों ने विश्व भर में अपनी उद्यमशीलता की पहचान स्थापित की है। मैं कामना करती हूं कि अपनी विशिष्ट पहचान को बनाए रखते हुए, यहां के निवासी देश की प्रगति में अमूल्य योगदान देते रहें।”

वही, पीएम मोदी ने भी राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ लिखा, ”राजस्थान दिवस पर राज्य के अपने सभी परिवारजनों को मेरी कोटि-कोटि शुभकामनाएं। अद्भुत ऊर्जा और उत्साह से भरे यहां के लोग राज्य के गौरव की एक नई गाथा लिखने में जुटे हैं। मुझे विश्वास है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में राजस्थान की भूमिका बेहद अहम रहने वाली है।”

इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को बधाई दी। सीएम भजनलाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सोने री धरती अठै, चांदी रो असमान। रंग रंगीलो रस भरियो, ओ म्हारो राजस्थान। आप सगळा ने “राजस्थान स्थापना दिवस” री घणी-घणी शुभकामनाएं । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ की संकल्पना के अनुरूप प्रदेश भाजपा सरकार “आपणो अग्रणी राजस्थान” के निर्माण हेतु प्रत्येक स्तर पर निरंतर क्रियाशील है।

सीएम भजनलाल ने आगे लिखा, आज के इस विशेष दिवस पर श्री गिरिराज जी महाराज से प्रार्थना है कि अध्यात्म, संस्कृति एवं गौरवशाली इतिहास से परिपूर्ण हमारा प्रदेश यूँही प्रगति के नित नए प्रतिमान स्थापित करता रहे, समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में समृद्धि एवं खुशहाली का मार्ग प्रशस्त हो। जय राजस्थान, जय भारत।”

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य के निवासियों शुभकामनाएं दी। अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ”सांस्कृतिक विरासत और गौरव गाथाओं से समृद्ध वीरभूमि राजस्थान के बहनों-भाइयों को राजस्थान दिवस की शुभकामनाएँ। राजस्थान संस्कृति, सत्कार और शौर्य की धरती है। महाराणा प्रताप, राव जोधा, रानी पद्मिनी, हाड़ी रानी जैसे वीर-वीरांगनाओं की गौरव गाथाओं से शोभित इस भूमि के निवासियों ने राष्ट्र के प्रति निष्ठा व त्याग के कई कीर्तिमान बनाये हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान विकास की नित नई ऊँचाइयों को छू रहा है।”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजस्थान दिवस के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। सीएम मोहन ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”गौरवशाली इतिहास, लोककला व संस्कृति से समृद्ध राज्य राजस्थान के स्थापना दिवस की प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में राज्य प्रगति और गरीब कल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करे, यही ईश्वर से प्रार्थना है।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”स्वदेश, स्वधर्म और स्वाभिमान के लिए मर-मिटने वाले असंख्य रणबांकुरों की तपोस्थली, ‘वीर भूमि’ राजस्थान के स्थापना दिवस की सभी राजस्थान वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ का संकल्प निरंतर चरितार्थ होता रहे, यह प्रदेश प्रगति के नित नूतन कीर्तिमान स्थापित करे, यही कामना है।”

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”सांस्कृतिक गौरव व समृद्ध विरासत से परिपूर्ण वीरभूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘डबल इंजन की सरकार’ प्रदेश की प्रगति व प्रतिष्ठा सुनिश्चित करने के पथ पर अग्रसर है। यह जनसेवा व सुशासन से परिपूर्ण भव्य व दिव्य राजस्थान के हमारे संकल्प की सिद्धि को साकार स्वरूप प्रदान करेगा।”

बता दे कि राजस्थान के लिए आज का दिन काफी अहम है। इस साल राजस्थान का 75वां स्थापना दिवस है। हर साल 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस के रूप मनाया जाता है। विभिन्न रियासतों के विलय के बाद 30 मार्च 1949 को स्थापना हुई थी। जिसमें करीब 8 साल 7 महीने और 14 दिन का समय लगा था। आजादी से पहले इसे ‘राजपूताना’ के नाम से जाना जाता था। अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, जयपुर, जोधपुर, जैसलमेर और बीकानेर की रियासतों को 7 चरणों में पूरा होने के बाद इसका नाम ‘राजस्थान’ रखा गया।

बता दे, राजस्थान क्षेत्रफल के लिहाज से यह भारत का सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान अपने गौरवशाली इतिहास के लिए जाना जाता है। वर्तमान में राजस्थान में कुल 50 जिले हो गए हैं। इससे पहले राजस्थान में कुल 33 जिले थे। हालांकि, बाद में और 17 जिलों को जोड़ा गया।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version