जैसलमेर (Jaisalmer) ईट राईट इंडिया अभियान अंतर्गत जिला मुख्यालय पर मोटे अनाज श्री अन्न अपनाने व जागरूकता के संबंध में चिकित्सा विभाग द्वारा भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन शनिवार को किया गया, आयोजित रैली को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल द्वारा गड़ीसर चौराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, आयोजित रैली में एएनएम प्रशिक्षण केंद्र की प्रशिक्षणार्थी एएनएम ने सक्रिय भूमिका निभाई, आयोजित जन जागरूकता रैली गड़ीसर चौराहे से प्रारंभ होकर गुलासतला रोड़, आसानी रोड होते हुए सोनार दुर्ग की अखे प्रोल पर संपन्न हुई, रैली में संभागीयो ने हम सब ने ठाना है, श्री अन्न अपनाना है आदि जागरूकता नारों के माध्यम से जागरूकता के कार्य को गति प्रदान की गई, इस अवसर पर डॉ पालीवाल ने बताया कि आम जन को संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा के बारे में जागरूक होकर मोटे अनाज श्री अन्न को अपनाना चाहिए, श्री अन्न स्वास्थ्य वर्धक व पोषण से परिपूर्ण होता है रैली आयोजन के अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा, कीर्ति पाल सिंह भाटी, देवेंद्र चंदेल, गणेशाराम , विजय सिंह, डीपीसी उमेश आचार्य, एएनएम प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी लोकेश कुमार, वार्डन पूजा कुमारी, दीप्ति डेनिस व चिकित्सा विभागीय कार्मिक भी उपस्थित थे।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
