बाड़मेर (Barmer) शनिवार की रोज प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बाड़मेर में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव का आयोजन अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेंद्रसिंह चांदावत के मुख्य आतिथ्य, निवर्तमान सभापति दीपक माली की अध्यक्षता, अध्यक्ष टीम बाड़मेर सुरेश जाटोल, समाजसेवी रणवीर सिंह भादू, एडवोकेट मुकेश जैन के विशिष्ट आतिथ्य एवं राजयोगिनी बीके बबीता दीदी के सानिध्य में आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह चंदावत ने अपने संबोधन में कहा कि महाशिवरात्रि आत्मचिंतन, आत्मशुद्धि और सकारात्मक संकल्पों का पर्व है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में आध्यात्मिक जागरूकता फैलाने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्हांने कहा कि नशा मनुष्य को अंदर से कमजोर बना देता है। नशा सिर्फ शरीर को नहीं, बल्कि मन और सोच को भी खोखला करता है। यह व्यक्ति की निर्णय क्षमता, आत्मविश्वास और परिवार-समाज में उसकी प्रतिष्ठा को धीरे-धीरे खत्म कर देता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निवर्तमान सभापति दीपक माली ने कहा कि माँ ही जीवन की पहली शिक्षक होती है। वह हमें बोलना, चलना ही नहीं सिखाती, बल्कि सही-गलत की पहचान, संस्कार और इंसानियत भी सिखाती है। इस अवसर पर आश्रम प्रमुख राजयोगिनी बीके बबीता बहन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि महाशिवरात्रि वह दिव्य रात्रि है जब परमात्मा शिव कल्याणकारी अवतरण लेकर मानवता को सत्य, शांति और पवित्रता का मार्ग दिखाते हैं। उन्होंने राजयोग ध्यान की महत्ता बताते हुए कहा कि नियमित साधना से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। इस दौरान कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रणवीर सिंह भादू ने कहा कि मनुष्य हर दिन कोई न कोई वार को उपवास रखता है जब तक मनुष्य अपने परिवार के लिए उपवास नहीं रखता तब तक सारे उपवास अधुरे है। इस दौरान कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता मुकेश जैन व श्री जटिया रैगर समाज एवं टीम बाड़मेर के अध्यक्ष सुरेश जाटोल ने भी शिवरात्रि के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आध्यात्मिक मूल्यों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। वहीं इससे पूर्व कार्यक्रम का आगाज शिव बाबा के स्वर्णिम ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार स्वरूप पंवार एवं बिहारी पंवार ने गीत प्रस्तुत किए। वहीं बालिकाओं ने सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मोहित कर दिया। स्वागत भाषण सुशीला बहिन ने दिया। साथ ही कार्यक्रम का संचालन हरीश सुथार ने किया। इस दौरान विद्या बहिन, मनीषा बहिन, डॉ राधा रामावत, कशिश बहिन, सुरेश शारदा, डूंगरसिंह चौधरी, सुरेश माली, जगदीश सोनी, लूणाराम, पोकरराम सोनी, लूणाराम माली, दमाराम चौधरी, ओमप्रकाश भाई सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल
