जैसलमेर (Jaisalmer) पुलिस अधीक्षक जैसलमेर अभिशेष शिवहरे की अध्यक्षता में बालवाहिनी की योजना की संयोजन समिति के निर्देशों की पालना के तहत आदर्श विद्यालय मन्दिर गांधी कॉलानी जैसलमेर में सड़क सुुरक्षा के नियमों के बारे में बैठक आयोजित की गई। जिसमें श्री रेवंतदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, टीकूराम जिला परिवहन अधिकारी, मनीष दवे अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक), दिनेशकुमार अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक), पदमसिंह संस्थापक आदर्श विद्यालय मन्दिर, अन्य विभिन्न विद्यालय के 49 संस्थापक व गोरखाराम पुलिस विभाग तथा रूगाराम परिवहन विभाग उपस्थित रहे। इस अवसर पर रेवंतदान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा बाल वाहिनी योजना के नियमों की जानकारी देते हुए साथ ही बाल वाहिनी योजना के दिशा -निर्देशों की पालना सुनिश्चित करने के लिए संस्थापनों को निर्देश दिये गयेें। साथ ही जिला परिवहन अधिकारी ने परिवहन विभाग के बाल वाहिनी योजना वर्ष 2017 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ट्राफिक प्लान के बारे में व बाल वाहिनी में आवागमन करने वाले विद्यार्थियों के भविष्य सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी के संबंध में तथा प्रत्येक विद्यालय में यातायात संयोजक नियुक्त करने, जिलें में संचालित बाल वाहिनियों में GPS,cctv कैमरा व समस्त कागजात सम्पूर्ण रखने व यातायात नियमों की पालना करने के साथ विद्यालयों में बॉलेरो कैम्पर व पिकअप वाहन में विद्यार्थीयों को लाने ले जाने के लिए संचालन नहीं करने हेतु निर्देंशित किया गया । इस मौके पर अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) द्वारा उक्त बैठक में बताया गया कि विर्द्यिथयों के परीक्षा का दोर चल रहा है, परीक्षा तैयारी के साथ बाल वाहिनियों के नियम/ शर्तों की पालना करना भी अनिवार्यता बताई गई। अंत में संस्थापक आदर्श विद्या मन्दिर द्वारा सभी का अभिनन्दन करते हुए बताया कि विद्यार्थीयों के भविष्य की जिम्मेदारी परिजनों के साथ विद्यालयों की भी बनती है। साथ ही उक्त बैठक में आये हुए सभी अधिकारी व विभिन्न विद्यालय के संस्थापको को धन्यवाद दिया गया।
रिपोर्ट – कपिल डांगरा
