Barmer : धनाऊ: हाथ, पैर टूटे घायल स्ट्रक्चर, व्हीलचेयर पर पहुंचे बाड़मेर कलेक्ट्रेट:एसपी ने चैंबर से बाहर आकर सुनी बात

5 Min Read
Barmer

बाड़मेर (Barmer) में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायल स्ट्रेक्चर, व्हीलचेर पर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर एसपी से मुकालात कर हमला करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। एसपी चैंबर से बाहर घायलों की बात का सुना, आश्वस्त किया कि जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया जाएगा। इससे पहले 2 फरवरी को सामने वाला पक्ष एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई करने की मांग की थीदरअसल, बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके के आलमसर गांव में 1 जनवरी की रात को भूखंड विवाद को लेकर आपस में भिड़ गए। इसके बाद एक पक्ष के तीन और दूसरे पक्ष दो जनों को चोटें आई। इसमें दलित पक्ष के लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। बाड़मेर में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहां पर इलाज चला। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। एफआईआर नंबर 1 एससी-एसटी में दर्ज हुआ। वहीं दूसरा मामला मारपीट समेत अन्य धाराओं में दर्ज हुआ। पुलिस ने जांच कर दोनों पक्षों के 10 जनों को गिरफ्तार किया हैस्ट्रैक्चर लेकर पहुंचे परिजन और समाज के लोगहमले में घायल हुए रामाराम के हाथ-पैर, खेराज के पैरो को तोड़ दिया। वहीं फोटाराम के सिर पर हमला किया गया। जोधपुर में इनका इलाज करवाया गयाछुट्‌टी मिलने के बाद स्ट्रैक्चर, व्हीलचेयर पर बैठकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर एसपी नरेंद्र सिह मीना और एसडीएम यशार्थ शेखर ने मिलकर आश्वस्त किया कि जल्द ही शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगाएसपी ने चैंबर से बाहर आकर घायलों से बातचीत की। उनको आश्वस्त किया शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगीएसपी ने चैंबर से बाहर आकर घायलों से बातचीत की। उनको आश्वस्त किया शेष आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगीहाथ-पैर तोड़े, सिर फोड़े, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर पहुंचे कलेक्ट्रेटदलित नेता उदाराम मेघवाल ने बताया- आलमसर में एससी-एसटी वर्ग का एक भूखंड था। दूसरा पक्ष गैर एससी-एसटी जाति के लोग है उनसे कुछ विवाद था। ऐसी स्थिति में पीड़ित पक्ष को सूचना मिली कि दूसरा पक्ष भूखंड पर अतिक्रमण कर रहा है ऐसी स्थिति में तीन-चार लोग गए इन पर कातिलाना हमला कर दिया इनके साथ मारपीट करते हुए सिर फोड़े, हाथ-पैर तोड़ दिए जब इस संबंध में धनाऊ इंचार्ज को रिपोर्ट दी गई, उसको नजर अंदाज करते हुए अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। गंभीर धाराएं नहीं लगी। सीईओ चौहटन ने जब जांच की तो उन्होंने गंभीर धाराएं शामिल की। 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जांच एएसपी कर रहे है, जल्द पकड़ लेंगे शेष आरोपियों कोएसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया- 1 जनवरी को कब्जा करने जाने पर दोनों पक्ष आपस लड़े थे। एससी-एसटी के लोगों को ज्यादा चोट लगी है। पहले सीईओ चौहटन ने जांच की अब एएसपी नितेश आर्य को जांच दी गई है। दोनों पक्षों के 10 आरोपी गिरफ्तार हुए है। कोर्ट में पेश जेल भिजवाया दिया गया था। दोनों पक्षों में जो आरोपी है उनको जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। धनाऊ थानाधिकारी ने गंभीर धाराएं नहीं लगाने पर जांच की जाएगी।यह है मामलापुलिस के अनुसार केवाराम पुत्र फोटाराम दीनगढ़ और भाइयों की जमीन थी। भाइयों ने मुसलमानों को जमीन बेच दी। इन्होंने मूलाराम पुत्र दूदाराम निवासी दीनगढ़ को बेच दी। जमीन पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। 1 जनवरी की रात को दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ। इसमें दोनों पक्षों को चोटें लगी। क्रॉस में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच डीएसपी चौहटन को दी गई। इसमें एक पक्ष के 6 आरोपियों और दूसरे पक्ष के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। विवाद के कारण जमीन को कुर्क कर दिया गया है।

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version