
पिण्डवाड़ा। होली स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थानीय विधायक समाराम गरासिया (Samaram Garasiya) द्वारा वरली मे आयोजित किया गया। जहां जिलेभर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। होली मिलन कार्यक्रम निकट वरली ग्राम मे गोपेश्वर महादेव मंदिर के परिसर मे आयोजित किया। जहा जिला अध्यक्ष रक्षा भंडारी, पूर्व जिला अध्यक्ष नारायण पुरोहित, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष अंशु वशिष्ठ, जिला महामंत्री नरपत सिंह, योगेंद्र गोयल, उपाध्यक्ष किरण राजपुरोहित, जिला प्रमुख अर्जुन पुरोहित, अमराराम प्रजापत, धनाराम मीना, दुर्गाराम गरासिया, मंत्री भुवनेश पुरोहित, आबू पिण्डवाड़ा विधान सभा के सभी भाजपा मण्डल अध्यक्ष, सरपंच, जिला परिसर सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, माधव यूनिवर्सिटी चैयरमेन राजकुमार राणा, पुलिस उपाध्यक्ष भंवरलाल चौधरी, बीसी एमओ भूपेंद्र सिंह, विकास अधिकारी नवलाराम चौधरी, कार्यवाहक तहसीलदार शंकर परिहार, पालिका अधिशाषी अधिकारी महेंद्र राजपुरोहित सहित सभी ने विधायक समाराम गरासिया को साफा माला पहनाकर होली सनेहमिलन की शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम मे समस्त जिले के भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट – विक्रम राजपुरोहित