पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

1 Min Read

भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की तबियत बिगड़ गई है। उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

खबरों की माने तो प्रतिभा पाटिल को बुधवार को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत हुई जिसके बाद उन्हें पुणे शहर के भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रतिभा पाटिल की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। उनका इलाज किया जा रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के अनुसार, पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की उम्र 89 साल है। वे भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं। बता दे कि 21 जुलाई, 2007 को प्रतिभा पाटिल ने सर्वोच्च संवैधानिक पद संभाला था। वह देश की 12वीं राष्ट्रपति बनीं थीं।

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version