महाराष्ट्र : अहमदनगर अब अहिल्या देवी नगर

2 Min Read

देश की राजनीतिक हालातों एवं दासता के प्रतीक चिह्नों से पीछा छुड़ाने के अभियान में महाराष्ट्र सरकार भी पूरा-पूरा योगदान दे रही है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार ने आज अहमदनगर जिले एवं मुंबई के आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदल दिए हैं।

इस निर्णय के अनुसार अहमदनगर जिला अब अहिल्या नगर के नाम से जाना जाएगा। यह ऐसा तीसरा जिला है, जिसका हाल के दिनों में महाराष्ट्र में सरकार की ओर से नाम बदला गया है। अहमदनगर महाराष्ट्र का ऐसा तीसरा जिला है, जिसका नाम बदला गया है। इससे पहले उस्मानाबाद और औरंगाबाद का नाम भी बदला जा चुका है।

यह नामकरण योद्धा रानी अहिल्याबाई होलकर के नाम पर किया गया है। नाम बदले का प्रस्ताव जिला प्रशासन की ओर से भेजा गया था, जिसे आज महाराष्ट्र कैबिनेट ने मंजूरी दे दी। अहिल्याबाई होलकर को मंदिरों के पुनरुद्धार के लिए भी जाना जाता है। काशी के विश्वनाथ मंदिर समेत देश के कई मशहूर मंदिरों का उन्होंने अपने दौर में निर्माण कराया था।

आठ रेलवे स्टेशनों के भी बदले नाम

मुंबई के 8 रेलवे स्टेशनों के नाम भी बदले गए हैं। सरकार का कहना था कि इन स्टेशनों के नाम ब्रिटिश दौर में रखे गए थे। इसलिए इनके नामों को बदलना जरूरी है।

जिन आठ रेलवे स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर कैबिनेट की मंजूरी दी गई है :
1- करी रोड स्टेशन- लालबाग स्टेशन
2. मुंबई सेंट्रल- नाना जगननाथ शंकर सेठ स्टेशन
3. सैडहस्ट रोड- डोंगरी स्टेशन
4. मरीन लाइन्स- मुम्बा देवी स्टेशन
5. चर्नी रोड- गिरगांव स्टेशन
6. कॉटन ग्रीन- कला चौकी स्टेशन
7. किंग सर्कल- तीर्थकर पार्श्वनाथ स्टेशन
8. डॉकयार्ड स्टेशन- मझगांव स्टेशन

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version