राहुल गांधी ने नासिक में ‘किसान महापंचायत’ रैली को किया संबोधित, जाने क्या कहा

5 Min Read

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ आखिरी चरण में महाराष्ट्र में प्रवेश कर चुकी है। गुरुवार (14 मार्च, 2024) को महाराष्ट्र के नासिक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने किसान महापंचायत आयोजित की। इसमें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार, शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत भी मौजूद रहे।

नासिक में राहुल गांधी ने रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने किसानों के मुद्दों पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, आज देश के सबसे बड़े मुद्दे किसान, अग्निवीर, बेरोजगारी, महंगाई और भागीदारी से जुड़े हुए हैं। लेकिन इन मुद्दों पर मीडिया में कोई बात नहीं होती। वहां केवल मोदी जी, बॉलीवुड स्टार्स, पाकिस्तान की बात होती है। आज मीडिया सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने का काम करता है।

कांग्रेस ने माफ किया था 70 हजार करोड़ का कर्ज

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया है। लेकिन देश के चंद बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों रुपए का कर्ज माफ किया है। जबकि कांग्रेस सरकार ने किसानों का करीब 70 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया था।

किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज देश के किसानों को चारों ओर से घेरा जा रहा है। किसानों को फसल का सही दाम नहीं मिलता है, फसल का नुकसान होने पर बीमा का पैसा नहीं मिलता है और उनपर GST का बोझ भी डाल दिया गया है। अगर किसान को चोट दी जा रही है तो दवा भी लगानी होगी। इसलिए कर्ज माफी, फसल का सही दाम, MSP की गारंटी और फसल बीमा योजना व GST को सही तरीके से लागू करना ही सही दवाई होगी।

कांग्रेस GST को स्टडी करेगी और एक टैक्स का प्रावधान करेगी

राहुल गांधी ने कहा कि किसानों पर अलग-अलग तरीके के टैक्स लग रहे हैं। कांग्रेस इस GST को स्टडी करेगी और एक टैक्स का प्रावधान करेगी। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि किसान GST में ना रहें। किसानों के लिए कांग्रेस सरकार के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। दिल्ली में किसानों की आवाज सुनने वाली सरकार होगी।

त्र्यंबकेश्वर मंदिर में करेंगे दर्शन

बता दे कि रैली को संबोधित करने से पहले राहुल गांधी ने नासिक में रोड शो किया था। मिली जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर में वे 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक त्र्यंबकेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे। इससे पहले राहुल ने न्याय यात्रा के दौरान देवघर में बैद्यनाथ धाम, वाराणसी में काशी विश्वनाथ और उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए थे।

‘किसान न्याय’ के लिए कांग्रेस की गारंटी’

  1. MSP को कानूनी दर्ज़ा दिया जाएगा। डॉ. स्वामीनाथन आयोग के फार्मूले के अनुसार MSP तय होगी
  2. किसानों के ऋण माफ़ करने और ऋण माफ़ी की राशि निर्धारित करने के लिए एक स्थायी कृषि ऋण माफ़ी आयोग की स्थापना होगी
  3. किसान की फसल के नुक़सान होने पर 30 दिनों के भीतर सीधे बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के लिए प्रधानमंत्री फ़सल बीमा योजना में परिवर्तन होगा
  4. कृषि उत्पादों के लिए एक आयात-निर्यात नीति लागू होगी, जिसमें किसानों के हित सर्वोपरि होंगे
  5. किसान GST मुक्त होंगे। कृषि में इस्तेमाल होने वाले सामान पर टैक्स से छूट के लिए GST में संशोधन होगा

कांग्रेस ने किया 5 योजनाओं का ऐलान

  1. महालक्ष्मी : गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।
  2. आधी आबादी, पूरा हक़ : केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।
  3. शक्ति का सम्मान : इस योजना के तहत आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना होगा।
  4. अधिकार मैत्री : सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।
  5. सावित्री बाई फुले हॉस्टल : केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।
Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version