Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राष्ट्रीय » कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, 10 बार जीती कांग्रेस, अभी शिवसेना का कब्जा

राष्ट्रीयपॉलिटिक्ससमाचार

कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, 10 बार जीती कांग्रेस, अभी शिवसेना का कब्जा

Jagruk Times
Last updated: May 3, 2024 4:00 pm
Jagruk Times
Share
7 Min Read
कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र
कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र
कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र, 10 बार जीती कांग्रेस, अभी शिवसेना का कब्जा 3

मुंबई। कोल्हापुर संसदीय क्षेत्र प्रदेश की 48 सीटों में से एक है। कोल्हापुर महाराष्ट्र का एक जिला भी है। इस जिले में मौजूद किले यहां के गौरवशाली इतिहास को बयां करते हैं। जिले में 13 किले मौजूद हैं। इनमें मुदागढ़ किला, विशालगढ़ किला, पन्हाला किला काफी प्रसिद्ध हैं। इनके अलावा नया महल, छत्रपति शाहू महाराज राजमहल, राधानगरी वन्यजीव अभयारण्य, तीन दरवाजा, कलंबा झील, सिद्धगिरि ग्रामजीवन संग्रहालय और शालिनी पैलेस विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।

- Advertisement -

कोल्हापुर लोकसभा क्षेत्र में 6 विधानसभा सीटें आती हैं। 2009 में हुए परिसीमन के बाद इसके अंतर्गत चांदगढ़, राधानगरी, कागल, कोल्हापुर दक्षिण, कारवीर, उत्तर कोल्हापुर की सीटों का समावेश है। कोल्हापुर संसदीय सीट पर पहला आम चुनाव साल 1952 को हुआ। यह सीट कांग्रेस पार्टी का गढ़ रही। यहां से कांग्रेस ने 10 बार जीत हासिल की। कांग्रेस के उदयसिंगराव गायकवाड सबसे ज्यादा 5 बार इस सीट से सांसद चुने गए। वहीं, सदाशिवराव मांडलिक 3 बार सांसद चुने गए। यह 1 बार कांग्रेस, 2 बार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी वहीं, 1 बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सांसद बने।

पांच बार गायकवाड़, तो चार बार जीते सदाशिवराव

कोल्हापुर लोकसभा सीट पर पहला चुनाव 1952 में हुआ और इस सीट से कांग्रेस के रत्नप्पा कुंभार सांसद बने। 1957 में यहां से भारत की किसान एवं श्रमिक पार्टी के चुनाव चिह्न पर भाऊसाहेब महागांवकर चुने गए। 1962 में कांग्रेस के वीटी पाटिल, 1967 में कांग्रेस के ही शंकरराव माने और 1971 में राजाराम निंबालकर चुनाव जीते। 1977 में भारत की किसान एवं श्रमिक पार्टी से दाजीबा देसाई सांसद बने।

साल 1980, 1984, 1989, 1991 और 1996 में कांग्रेस के उदयसिंगराव गायकवाड़ कांग्रेस पार्टी से लगातार पांच बार सांसद पद का चुनाव जीते। 1998 में कांग्रेस से सदाशिवराव मांडलिक चुनाव लड़े और जीते। 1999 में वह राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और राकां से 1999 और 2004 में फिर से चुनाव जीते। 2009 में सदाशिवराव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे और जीत दर्ज की। 2014 में धनंजय महाडिक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते।

साल 2019 में इस सीट पर शिवसेना के संजय मांडलिक चुनाव जीतने में कामयाब हुए। इस बार लोकसभा चुनाव में यह सीट हॉट सीट बनी हुई है, इसका कारण है महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार। इस सीट पर कांग्रेस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12वें वंशज छत्रपति शाहू को चुनाव मैदान में उतारा है तो वही शिवसेना (शिंदे) पार्टी की तरफ से मौजूदा सांसद संजय मंडलिक को एक बार फिर से महायुति यानी एनडीए ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

मविआ के ब्रह्मास्त्र छत्रपति शाहू महाराज

कोल्हापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस ने छत्रपति शिवाजी महाराज के 12वें वंशज 76 वर्षीय छत्रपति शाहू महाराज को उम्मीदवार बनाया है। साहू का कांग्रेस के साथ एक इतिहास रहा है, 1990 के दशक के अंत में शिवसेना में शामिल होने से पहले वह कुछ समय के लिए पार्टी से जुड़े रहे थे। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी कांग्रेस उम्मीदवार छत्रपति शाहू महाराज को समर्थन करने का ऐलान किया है।

एआईएमआईएम की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख और औरंगाबाद से मौजूदा सांसद इम्तियाज जलील ने समर्थन की घोषणा करते हुए कहा था कि श्रीमंत शाहू छत्रपति महाराज मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के 12वें वंशज हैं और कोल्हापुर के राजर्षि छत्रपति शाहूजी महाराज के पोते हैं।

छत्रपति शाहूजी महाराज महान लोकतंत्रवादी और समाज सुधारक थे। उन्होंने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की पढ़ाई के लिए वित्तीय सहायता के साथ-साथ छुआछूत को मिटाने की कोशिश भी की थी। भीमराव अंबेडकर का कोल्हापुर के इस राजपरिवार से बेहद निकटता थी। इसी जुड़ाव के कारण बाबासाहेब अंबेडकर के पोते और वीबीए प्रमुख प्रकाश अंबेडकर ने श्रीमंत शाहू छत्रपति महाराज को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। स्थानीय स्तर पर प्रभाव रखने वाले दो प्रमुख दलों के समर्थन से फिलहाल छत्रपति शाहू महाराज की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे मांडलिक!

एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने कोल्हापुर के मौजूदा सांसद संजय मांडलिक को एक बार फिर से उम्मीदवार बनाया है। कोल्हापुर जिला परिषद के अध्यक्ष एवं कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य रहे संजय मंडलिक ने दस वर्ष पूर्व कांग्रेस का साथ छोड़कर शिवसेना का दामन था। 2019 लोकसभा चुनाव में वे शिवसेना के टिकट पर चुनाव लड़ा था और राकांपा उम्मीदवार धनंजय महाडिक को 2,70,568 वोटों से पराजित किया था। इस चुनाव में संजय मंडलिक 749,085 वोट मिले थे।

बता दें कि संजय मांडलिक के पिता सदाशिवराव मांडलिक इस सीट से चार बार सांसद रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त वे कागल विधानसभा सीट से विधायक एवं महाराष्ट्र तथा केंद्र सरकार में मंत्री भी रहे। इस सीट के चुनावी इतिहास को देखते हुए मोदी लहर एवं शिवसेना के टिकट पर पिछले लोकसभा चुनाव में 2 लाख वोटों से जीत दर्ज करने वाले संजय मांडलिक के लिए परिस्थितियां अनुकूल कहीं जा सकती हैं।

लेकिन उद्धव गुट के विरोध में होने, शिवाजी के वंशज के कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में आ जाने तथा दो स्थानीय पार्टियों के उन्हें समर्थन करने से अब इस इस सीट पर लड़ाई कांटे की हो गई है। हालांकि मांडलिक अपने पिता की विरासत को कायम रखने तथा राजग के “अबकी बार चार सौ पार” नारे को हकीकत बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। अब मतदाताओं का विश्वास उन्हें कितना प्राप्त होता है, इसका बात तो मतगणना के बाद ही चलेगा।

TAGGED:Chhatrapati Shahu Maharajcongresshindi newsindian national congressKolhapurKolhapur Lok Sabha seatLok Sabha elections news in hindinews in hindiSanjay MandlikShivsena party
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article मोटा परगना नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, जसवंतपुरा जागीरदार ने जीता फाइनल खिताब Rajasthan News: मोटा परगना नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ समापन, जसवंतपुरा जागीरदार ने जीता फाइनल खिताब
Next Article निःशुल्क जांच शिविर श्रमिक दिवस पर लग्नम स्पिनटेक्स लिमिटेड में निःशुल्क जांच शिविर आयोजित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000257266
Bhilwara : हास्य क्लब ने उल्लास और ठहाकों के साथ मनाई सातवीं वर्षगांठ, आपस में की खुशियां साझा
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257261
Bhilwara : राष्ट्र सेविका समिति भीलवाड़ा विभाग द्वारा प्रारंभिक शिक्षा वर्ग का हुआ समापन
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257256
Jaisalmer : सीख से सुरक्षा, टेकनॉलोजी से परिवर्तन‘ थीम पर शुरू हुआ ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह
समाचार राजस्थान
January 1, 2026
1000257251
Barmer : आधारभूत सुविधाओं पर विशेष फोकस,विकास से बदली चौहटन की तस्वीर
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257246
Barmer पहुंचने लगी टीमें, कल होगा उद्घाटन समारोह
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257243
Rajsamand : संयुक्त टीम की कार्रवाई में तीन प्रकरण दर्ज, दो डम्पर व एक ट्रैक्टर जब्त
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257240
Bhilwara : अंडरपासों में जलभराव से जनता त्रस्त, उपभोक्ता अधिकार समिति ने नगर निगम महापौर को सौंपा ज्ञापन
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257235
Bhilwara : नौगांवा में धरती पर उतरा वैकुंठ, क्षीर सागर में शेषशैया पर विराजे सांवरिया सेठ
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257230
Sirohi : सरूपगंज में राम कथा आठवें दिन का आयोजन -*चित्रकूट में भरत राम संवाद, सीता हरण, शबरी प्रसंग सुनाया गया*
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
1000257227
साकेत साहित्य संस्थान Rajsamand की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार
राजस्थान समाचार
January 1, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?