![‘कैटफिश’ महिला को 99 साल की सजा](https://jagruktimes.co.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-17-at-17.17.34.jpeg)
अमेरिका में ‘कैटफ़िश’ महिला को अपने प्रिय दोस्त की पैसों के लिए हत्या करने के जुर्म में 99 साल की सजा सुनाई गई है। महिला को नौ मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश पर अपने ‘सबसे अच्छे दोस्त’ की हत्या करने के लिए दोषी पाया गया है।
अलास्का की एक महिला को पैसे के बदले अपने सबसे अच्छे दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार कर मुकदमा चलाया गया था।कोर्ट ने महिला पर लगे आरोपों को सही पाया है। दो जून, 2019 को पैसे के बदले हत्या कर देने की बाद स्वीकार करने के बाद फरवरी 2023 में प्रथम दृष्टया इस हत्या के लिए दोषी ठहराया गया था।
अपराध के वक्त 18 वर्ष थी दोषी महिला
जिस वक्त ब्रेहमर ने हत्या की तब वह 18 वर्ष की थी। उसे और दो अन्य किशोरों को इस हत्या के लिए 21 वर्षीय लड़के ने ऑनलाइन शिकार बनाया था। जिसका नाम डेरिन शिलमिलर था। उसने “टायलर” नाम से करोड़पति होने का नाटक किया और उन सबको हत्या के लिए तैयार कर लिया।तब ब्रेहमर ने हॉफमैन का यौन उत्पीड़न करने और उसे मारने के लिए मान गई। शिलमिलर ने ‘अलास्का में किसी के बलात्कार और हत्या’ के लिए 9 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पेशकश की थी।