Mere Husband Ki Biwi Movie Review : हंसी से लोटपोट कर देगी Arjun Kapoor की फिल्म, Rakul-Bhumi की कैट फाइट बढ़ाएगी फिल्म का स्वाद

3 Min Read

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब अपने किरदारों से फैंस के दिलों में जगह बना रहे हैं। एक्टर की फिल्म सिंघम अगेन में उनके किरदार को देखकर हर कोई हैरान हो गया था। यहाँ तक फैंस भी उन्हें डेंजर लंका कहने लगे थे ,लेकिन अब एक्टर अपने मजाकियां अंदाज से फैंस को खूब एंटरटेन कर रहें हैं। अर्जुन कपूर भूमि पेडनेकर ( Bhumi Pednekar) रकुल प्रीत (Rakul Preet) स्टारर फिल्म मेरे हस्बैंड की बीवी (Mere Husband Ki Biwi) आज यानी 21 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। कैसी है यह फिल्म और क्या कुछ था ख़ास चलिए जानतें हैं।

क्या है फिल्म की कहानी

इस फिल्म में अर्जुन कपूर (अंकुर चड्ढा) और भूमि पेडनेकर (प्रबलिन) के किरदार में नजर आतीं हैं। अंकुर कॉलेज खत्म होने के बाद अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड प्रबलिन के साथ शादी कर लेता है। लेकिन रिश्ते में खटास आने के बाद अंकुर और प्रबलिन का तलाक हो जाता है। फिल्म के कई सीन आपको बोरिंग लगेंगे। लेकिन जब फिल्म में रकुल प्रीत (अंतरा) की एंट्री होती है,तो कहानी मजेदार होती जाती है। कहानी का सेकंड हॉफ काफी मजेदार है । जहां अंतरा और प्रबलिन के बीच लड़ाईयां होती हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स एक मिनट में खत्म हो जाता हैं। हर्ष गुजराल के डायलॉग्स ने हँसाने का काम अच्छा किया है, और वो अपनी कोशिश में कामयाब भी रहें हैं। हर्ष इस फिल्म में अंकुर चड्ढा के दोस्त का किरदार निभाते हैं। इनकी लाइफ से कई लोग रिलेट भी कर पाएंगे। कुल मिलाकर यह फिल्म ठीक ठाक है।

एक्टिंग

इस फिल्म में रकुल प्रीत का किरदार बेहद शानदार है। अर्जुन और भूमि ने भी अपना काम अच्छे से किया है। रकुल और भूमि के सीन ने ही फिल्म में जान डाली है। फिल्म में हर्ष गुजराल को सस्ता विक्की कौशल का टैग मिला है,लेकिन उनके डायलॉग्स और एक्टिंग ने दिल जीत लिए हैं। शक्ति कपूर, मुकेश ऋषि, अनीता राज का काम भी अच्छा है।

डायरेक्शन

फिल्म को मुदस्सर अजीज ने डायरेक्ट किया है। लोगों को हँसाने में यह फिल्म कामयाब रही है। रकुल प्रीत की स्क्रीन टाइमिंग ज्यादा रही तो और मजा आता। फिल्म किरदार के साथ एक अच्छा मैसेज भी देती है। फिल्म वन टाइम वॉच के लिए ठीक है।

रेटिंग 3/5

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version