आदर जैन (Aadar Jain) और अलेखा आडवाणी (Alekha Advani) बीते दिनों शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में कई सारी तस्वीरें उनकी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये दोनों ने शादी की रस्मों को बेहद ही धूमधाम से मनाया है। उनकी शादी में कई सारे बॉलीवुड सेलेब्स मौजूद रहे। जिनकी मौजूदगी के बीच आदर जैन और अलेखा आडवाणी ने शादी रचाई है।
शादी में पहुंचे ये सेलेब्स
आदर जैन और अलेखा आडवाणी की शादी के लिए करीना कपूर खान ने रेड कलर की साड़ी चुनी थी। इस साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही थी। वही उनके पति सैफ अली खान शाही अंदाज में नजर आए। इस शादी के लिए एक्टर ने शेरवानी को चुना था। करीना कपूर के बाद इस लिस्ट में आलिआ भट्ट और रणबीर कपूर का नाम भी शामिल है। इस शादी के लिए रणबीर ने शेरवानी और आलिआ ने पिंक कलर की साड़ी को चुना। एक्ट्रेस का यह लुक उनके फैंस को बेहद पसंद आया था। बॉलीवुड के साथ ही साथ अंबानी परिवार भी मौजूद था, इस शादी में श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी ने धमाकेदार एंट्री मारी। श्लोका के लुक से फैंस अपनी नजर नहीं हटा पा रहे थे। इनके अलावा बॉलीवुड की हस्तियों ने शादी में शिरकत की।
तारा की बेस्टफ्रेंड से आदर कर रहे हैं शादी
आपको जानकर हैरानी होगी कि, तारा और आदर ने कभी एक दूसरे को सालों तक डेट किया था। वो हर फंक्शन में एक साथ नजर आतें थे। ये कपल का साल 2023 में ब्रेकअप हो गया था। उसके बाद आदर की जिंदगी में अलेखा आई। आदर तारा और अलेखा ये तीनो की तिगड़ी कई बार एक साथ ट्रिप पर भी गई है।