Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » संपादकीय » संपादकीय : एक देश-एक चुनाव

संपादकीयपॉलिटिक्स

संपादकीय : एक देश-एक चुनाव

Jagruk Times
Last updated: March 15, 2024 6:27 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
Editorial
Editorial
संपादकीय : एक देश-एक चुनाव 3

देश में एक बार में एक साथ चुनाव करवाने की कवायद के बीच एक बार फिर राजनीतिक विश्लेषकों में बहस छिड़ गई है। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित समिति की ओर से एक देश-एक चुनाव को लेकर रिपोर्ट मौजूदा राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सौंपे जाने के बाद इस बहस को और हवा मिली है।

- Advertisement -

रामनाथ कोविंद की सदारत में बनी समिति की ओर से साल 2029 में पूरे देश में एक साथ चुनाव करवाने का प्रस्ताव दिए जाने के बाद राजनीतिक जानकारों की शुरुआती प्रतिक्रियाएं एक बारगी विरोधाभास भी पैदा करतीं हैं। राजनीतिक जानकारों का एक तबका जहां एक देश-एक चुनाव के पक्ष में दलीलों की एक लम्बी फेहरिस्त का हवाला दे रहा है, वहीं विपक्षी दलों के पैरोकार राजनीतिक विश्लेषकों के यह प्रस्ताव गले नहीं उतर रहा है।

कुल 18626 पन्नों की ताजा रिपोर्ट में समिति की ओर से सरकार को कई प्रस्ताव सुझाए गए हैं। कोविंद समिति की यह रिपोर्ट गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई। रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराने संबंधी उच्च स्तरीय समिति ने एक साथ चुनाव कराने के लिए दो चरणों वाले दृष्टिकोण की सिफारिश की है।

समिति की रिपोर्ट में कहा गया है कि पहले चरण में लोकसभा और विधानसभाओं के एक साथ चुनाव कराए जा सकते हैं। तदुपरांत 100 दिन के भीतर दूसरे चरण में स्थानीय निकायों के चुनाव कराए जा सकते हैं। मसौदे में समिति की ओर से कहा गया है कि एक साथ चुनाव कराए जाने से देश की विकास प्रक्रिया और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा मिलेगा।

लोकतांत्रिक परंपरा की नींव गहरी होगी और देश की आकांक्षाओं को साकार करने में भी मदद मिलेगी। रामनाथ कोविंद के नेतृत्व वाली समिति की ओर से तैयार किए गए मसौदे में वर्ष 1951-52 और 1967 के बीच तीन चुनावों के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। यहां यह तर्क दिया गया है कि पहले की तरह अब भी एक साथ चुनाव करना संभव है।

रिपोर्ट में बताया गया कि एक साथ चुनाव कराना तब बंद हो गया था, जब कुछ राज्य सरकारें अपना कार्यकाल पूरा करने से पहले ही गिर गई थीं या उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके चलते नए सिरे से चुनाव कराने की आवश्यकता पड़ी। सरकार की इस पहल का विपक्षी दलों की ओर से विरोध करना भी जायज ही कहा जाएगा। जािहर है, सरकार को अपनी मनमर्जी करने देना विपक्षी दलों को गवारा नहीं हो सकता। हुआ भी ठीक वैसा ही।

जब सरकार ने पिछले साल सितंबर में एक राष्ट्र-एक चुनाव का ताना-बुना बुना था, तब भी विपक्षी दलों ने विरोध में स्वर उठाना शुरू कर दिया था। आज जब समिति की ओर से इस दिशा में एक कदम आगे बढ़ाया गया, तब भी विपक्षी दलों की ओर से दी गईं प्रतिक्रियाएं भी सरकार की मंशा के ठीक उलट ही रहीं।

देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के प्रवक्ता से लेकर विपक्षी विचारधारा के पक्षधर राजनीतिक विश्लेषकों ने भी लगभग एक ही सुर में सुर मिलाने की कोशिश की। जाहिर है, उनकी भी अपनी मजबूरियां हैं। अब वो दलीलें दे रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिए जाने वाले ‘अबकी बार-400 पार’ नारे के नेपथ्य में भी उनकी मंशा यही है। वो चाहते हैं कि पूरे देश की आधी से ज्यादा विधानसभाओं में उनकी सरकार हो, संसद में भी उनका भरपूर दबदबा हो और सरकार एक देश-एक चुनाव का विधेयक पारित करा सके।

TAGGED:editorialnews in hindi
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article संपादकीय संपादकीय : चुनावी चंदे में न दिखाएं चतुराई, यह लोकतंत्र का गला घोट देगी
Next Article आरसेटी बाजार सिरोही : आरसेटी बाजार से महिला उद्यमियों को स्थानीय उत्पाद बिक्री का मंच मिला
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000242121
Barmer : वर्तमान राज्य सरकार के सफल 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विविध आयोजन
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242116
Barmer : जल संरक्षण के विषय को राजनीति से ऊपर उठकर देखें : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242104
Raniwada : पूर्व विधायक देवल को मिली नई जिम्मेदारी, विधानसभा प्रभारी नियुक्त
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000242101
Barmer : नया भारत सिर्फ बातों से नहीं, सशक्त इरादों से बना : शेखावत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241882
Rajsamand: उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की प्रेस ब्रीफिंग, विकास रथों को दिखाई हरी झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241861
Rajsamand : उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवा ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ, रैली को दिखाई हर झंडी
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241852
Rajsamand : हिन्दुस्तान जिंक ने की वित्त वर्ष 2025 में 1 लाख गीगाजूल से अधिक एनर्जी की बचत
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241843
उम्मेद सिंह राठौड़ बड़ी जीत से बनें Bhilwara जिला अभिभाषक संस्था अध्यक्ष
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241834
अंतरराष्ट्रीय माहेश्वरी महाधिवेशन को लेकर Bhilwara के पदाधिकारीयो ने कि सभापति से विस्तृत चर्चा
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
1000241829
Bhilwara : जिला माहेश्वरी महिला संगठन ने कराई महिला को दवाइयां उपलब्ध
राजस्थान समाचार
December 13, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?