Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » समाचार » Maharashtra News: राजकोट किले में ढही छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा, 2 पर केस दर्ज

समाचारराष्ट्रीय

Maharashtra News: राजकोट किले में ढही छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा, 2 पर केस दर्ज

Jagruk Times
Last updated: August 27, 2024 6:57 pm
Jagruk Times
Share
8 Min Read
Maharashtra News: राजकोट किले में ढही छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फुट ऊंची प्रतिमा, 2 पर केस दर्ज
WhatsApp Image 2024 08 27 at 1

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के राजकोट किले में सोमवार (26 अगस्त, 2024) को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 35 फूट ऊंची प्रतिमा ढह गई। इस प्रतिमा का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को इंडियन नेवी डे पर किया था। एक अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा मालवन स्थित राजकोट किले में दोपहर करीब एक बजे ढही। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञ प्रतिमा ढहने के कारण का पता लगाएंगे। जिले में बीते दो-तीन दिनों में तगड़ी बारिश हुई है और तेज हवाएं चल रही हैं। पुलिस और जिला प्रशासन के सीनियर अफसरों ने नुकसान का आकलन करने के लिए घटनास्थल का दौरा किया है।

- Advertisement -

इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से एक्शन लिया गया है। प्रतिमा गिरने के मामले में सिंधुदुर्ग पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने ठेकेदार जयदीप आप्टे और संरचनात्मक सलाहकार चेतन पाटिल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) धारा 109, 110, 125, 318 और 3(5) के तहत एफआईआर दर्ज की है। दोनों की कंपनी को ही शिवाजी महाराज की प्रतिमा बनाने और लगाने का काम दिया गया था।

नौसेना ने जारी किया बयान

वहीं, इस घटना को लेकर भारतीय नौसेना की तरफ से बयान जारी किया गया है। नौसेना ने इस दुर्घटना के कारण की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत और फिर से स्थापित करने के लिए लिए एक टीम की नियुक्ति की है। नौसेना की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि, ”भारतीय नौसेना 4 दिसंबर, 2023 को नौसेना दिवस पर अनावरण की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के ढहने पर गहरी चिंता व्यक्त करती है। राज्य सरकार और संबंधित विशेषज्ञों के साथ, नौसेना ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना के कारणों की तुरंत जांच करने और जल्द से जल्द प्रतिमा की मरम्मत, पुनर्स्थापना और पुनःस्थापना के लिए कदम उठाने के लिए एक टीम को तैनात किया है।”

Correction | Indian Navy notes with deep concern the damage caused this morning to the statue of Chhatrapati Shivaji Maharaj that was unveiled on Navy Day on December 4*, 2023, as a dedication to the citizens of Sindhudurg. Along with the State Government and concerned…

— ANI (@ANI) August 26, 2024

सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस मामले को लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। छत्रपति शिवाजी महाराज महाराष्ट्र के पूज्य देवता हैं। यह प्रतिमा नौसेना द्वारा स्थापित की गई थी। उन्होंने ही इसका डिज़ाइन भी तैयार किया था। लेकिन लगभग 45 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं के कारण यह गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई।

सीएम शिंदे ने आगे कहा कि PWD और नौसेना के अधिकारी घटनास्थल का दौरा करेंगे और घटना के पीछे के कारणों की जांच करेंगे। मैंने घटना के बारे में सुनते ही लोक निर्माण मंत्री रवींद्र चव्हाण को घटनास्थल पर भेजा। हम इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाएंगे और महाराष्ट्र के पूज्य देवता छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को उसी स्थान पर फिर से स्थापित करेंगे।

Maharashtra CM Eknath Shinde says "The incident that happened is unfortunate. Chhatrapati Shivaji Maharaj is the revered deity of Maharashtra. This statue was erected by the Navy. They had also designed it. But due to strong winds of around 45 km/h, it fell and got damaged.… pic.twitter.com/CRSimZ08gk

— ANI (@ANI) August 26, 2024

विपक्षी दलों ने की आलोचना

इस मामले को लेकर कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा, ”BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया। अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई। हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा रहा है।”

BJP सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है।

नरेंद्र मोदी ने 4 दिसंबर, 2023 को महाराष्ट्र के राजकोट में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

अब करीब 8 महीने बाद छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा ढह गई।

हालात ये हैं कि भ्रष्टाचार के मामले में महापुरुषों को भी नहीं बख्शा जा… pic.twitter.com/KLSy4Jkr8S

— Congress (@INCIndia) August 26, 2024

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति घटना को लेकर शिवसेना (UBT) के नेता आनंद दुबे ने कहा, सिंधुदुर्ग से खबर आ रही है कि दिसंबर 2023 में स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा आज 8-9 महीने बाद ही गिर गई। ऐसी अनियमितताएं, ऐसा भ्रष्टाचार…महायुति सरकार क्या करना चाहती है?… कौन हैं ठेकेदार, सरकारी विभागों के कर्मचारी, PWD अधिकारी जिन्होंने लूट मचाई और हमारे महापुरुषों का सम्मान नहीं कर पाए?…महाराष्ट्र की जनता आने वाले चुनाव में महायुति को जवाब देगी।”

#WATCH | Chhatrapati Shivaji Maharaj statue incident | Shiv Sena (UBT) leader Anand Dubey says, "News is coming in from Sindhudurg that a Chhatrapati Shivaji Maharaj statue, installed in December 2023, collapsed just 8-9 months later today. Such irregularities, such corruption.… pic.twitter.com/eWHUbMtTek

— ANI (@ANI) August 27, 2024

एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री जयंत पाटिल ने कहा, ”मालवण राजकोट तट पर बनी छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य प्रतिमा के ढहने की खबर बेहद चौंकाने वाली है। इससे राज्य के सभी शिव प्रेमियों को ठेस पहुंची है। छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति बनाते समय कोई सावधानी नहीं बरती गई। हुक्मरानों का मकसद सिर्फ प्रधानमंत्री के हाथों ही प्रतिमा का अनावरण कराना था। इसलिए इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया। यह एक घटना प्रधान सरकार है। उन्हें काम की गुणवत्ता लेने की इजाजत नहीं है। कमीशन वसूलने और ठेके देने का सारा काम ईमानदारी से चल रहा है।”

जयंत पाटिल ने आगे कहा, ”राज्य भर में चल रहे सड़क कार्य भी अच्छी गुणवत्ता के हैं। महाराज की मूर्ति बनाते समय भी ऐसा ही घोटाला किया गया होगा। इसलिए वहां की भौगोलिक परिस्थितियों में प्रतिमा टिक नहीं सकी। यह पूरी तरह से महाराष्ट्र सरकार की जिम्मेदारी है। केवल छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम का उपयोग किया जाना चाहिए। सरकार को इसकी परवाह नहीं है कि उनके आचरण, विचार और कार्यों का सम्मान किया जाता है या नहीं। जनता का विरोध।”

मालवण राजकोट किनारी उभारण्यात आलेला छत्रपती शिवाजी महाराजांचा भव्य पुतळा कोसळल्याची बातमी अतिशय धक्कादायक आहे. यामुळे राज्यातील तमाम शिवप्रेमी दुखावले आहेत.

छत्रपती शिवाजी महाराजांचा पुतळा बनवताना काळजी घेतली गेली नाही. केवळ पंतप्रधान यांच्या हस्ते पुतळ्याचे अनावरण करायचे हेच… pic.twitter.com/mpVYqg3qAO

— Jayant Patil- जयंत पाटील (@Jayant_R_Patil) August 26, 2024
TAGGED:Chhatrapati Shivaji Maharajhindi newsmaharashtra news hindinews in hindiRajkot FortSindhudurg District
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के संवालसा मंदिर में हुई पुष्पों की सजावट, रोशनी में नहाया मंदिर कृष्ण जन्माष्टमी पर शहर के संवालसा मंदिर में हुई पुष्पों की सजावट, रोशनी में नहाया मंदिर
Next Article Sojat News: विधायक शोभा चौहान ने अपने भाई को बांधी राखी Sojat News: विधायक शोभा चौहान ने अपने भाई को बांधी राखी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन
Pali: ग्रीष्मकालीन शिविर में रैंप वॉक का आयोजन, बालिकाओं ने आत्मविश्वास के साथ दिखाई प्रतिभा
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
Pali: पहली बारिश में ही खुली नगर निगम की पोल, नालों में भरा कचरा, सड़कों पर भरा पानी
समाचार पाली राजस्थान
June 23, 2025
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा
Bhilwara में तीन खाद फैक्ट्रियों पर कृषि विभाग का छापा, बिक्री पर रोक, नोटिस जारी
समाचार राजस्थान
June 23, 2025
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
Posalia के वाण गांव में पैंथर का हमला, दो लोग घायल
समाचार Short News राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
राजसमंद में Dr Shyama Prasad Mukherjee की जयंती पर विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
Rajsamand में अपराजिता परियोजना के तहत एकल महिलाओं ने चलाया पोस्टकार्ड अभियान
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
मंत्री Sumit Godara की कलेक्ट्रेट में खाद्य सुरक्षा व ई‑केवाईसी पर समीक्षा बैठक
समाचार पॉलिटिक्स बाड़मेर राजस्थान
June 23, 2025
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
Border 2 की शूटिंग में Varun Dhawan का फौजी जोश, कैडेट्स को दी Knuckle Push-up की टक्कर!
मनोरंजन राष्ट्रीय समाचार
June 23, 2025
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Revdar: राजस्थान पेशनर्स समाज ने SDM को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
समाचार राजस्थान सिरोही
June 23, 2025
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Jaisalmer: पुलिस ने सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार
समाचार Short News राजस्थान
June 23, 2025
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?