
भीलवाड़ा (Bhilwara) में काशीपुरी वकील कॉलोनी माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा बछ बारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर, महिलाओं ने सामूहिक उद्यापन के साथ गाय और बछड़े की पूजा की, और अपने पुत्रों की लंबी आयु और कल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने भारतीय संस्कृति को आगे बढ़ाने और गाय को राष्ट्र पशु घोषित करने का संकल्प लिया। सामुहिक रूप से 17 महिलाओं का उद्यापन दिया गया जिसमें 225 महिलाओं ने स्नेह भोज किया। अध्यक्ष शीला जागेटिया ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष सीमा कोगटा, जिला अध्यक्ष प्रीति लोहिया, सचिव भारती बाहेती, नगर अध्यक्ष सुमन सोनी, सचिव सोनल महेश्वरी को ऊपरना व माला पहना कर स्वागत किया गया। सचिव चंद्रकांता बाहेती ने बताया कि सभी महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सभी ने ढोल पर घूमर नृत्य कर सभी ने बहुत आनंद और उत्साह से भाग लिया। आयोजन मे पुष्पा ईनाणी, संध्या नवाल, मंजू सोनी, गायत्री बिरला, मनोरमा कोठारी, ज्योति बांगड़ा, शशी मूंदडा, कल्पना सोनी, मंजु भंडारी, शारदा न्याती, पार्वती काबरा, सुनीता सामरिया सहित कई सदस्याओं का सहयोग रहा।