
जैसलमेर। शहर में शनिवार (17 अगस्त, 2024) को कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैंकड़ो कावड़ यात्रियों ने गड़ीसर सरोवर के पवित्र जल से महादेव का अभिषेक किया। सिंधी समाज द्वारा आयोजित इस कावड़ यात्रा में सर्व सनातनी समाज ने हिस्सा लिया। यात्रा सुबह गड़ीसर से जल लेकर रवाना हुई जो करंट महादेव मंदिर पहुंची। गड़ीसर से रवाना हुई यात्रा आसानी रोड़, गोपा चौक,हनुमान चौराहे, गीता आश्रम होते हुए डेडानसर रोड़ स्थित करंट महादेव मंदिर पहुंची। जहां पर यात्रियों ने महादेव की पूजा अर्चना कर जल से अभिषेक किया। यात्रा में भारी संख्या में महिलाओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। पूरे रास्ते मे महिलाएं व पुरुष डीजे की धुन पर नाचते नजर आए। यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।