पाली जिले के सारण गांव में निर्मला पीर महाराज आसन महंत आयसपीर वख्तावार वन महाराज की तपस्या समारोह एवं धर्मसभा में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ हेलीकॉप्टर से सारण पहुँचे। जिनकी अगुवानी मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी, पूर्व सांसद पुष्प जेन, पाली कलेक्टर एल एन मंत्री, एस पी चुनाराम जाट, मारवाड़ एसडीएम महावीर सिंह ने की। प्रदेशाध्यक्ष ने सबसे पहले निर्मला पीर महाराज मंदिर पहुँच दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठोड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि वख्तावार वन जी महाराज की कठोर तपस्या से ही पूरे हिंदुस्तान में भाजपा की जीत की कामना से ही राज्यो में डबल इंजिन की सरकार बनी है। आप संतो का आशीर्वाद हमेशा बना रहे। आज मोदी जी द्वारा जनहितकारी योजनाओं से हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है,मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा घोषित की गई योजनाओं को लागू कर दिया गया है।
जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कहा, झूट ओर सच की पीठ निर्मला पीर महाराज के स्थान को नमन। मेरे विभाग से सम्बंधित जो भी मांगे है पूरी करेंगे व अन्य मांगों को भी सम्बंधित मंत्रियों से चर्चा कर पूरा करवाऊंगा। बच्चों के शिक्षा के क्षेत्र में भी कोई कार्य हो जरूर कहे। पोकरण विधायक प्रताप पूरी ने कहा तपोभूमि जाग्रत स्थान जहाँ सच ओर झूठ साक्षात दिखते है। सदियों सदियों तक इस धर्मसभा को याद किया जाएगा।
कार्यक्रम में विधायक केसाराम चौधरी द्वारा किये गए विकास कार्यो की पुस्तक मारवाड़ जंक्शन एक साल बेमिसाल का विमोचन अतिथियों द्वारा करवाया गया। धर्मसभा में ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत,मारवाड़ विधायक केसाराम चौधरी, पूर्व सांसद पुष्प जेन, जिलाध्यक्ष सुनील भण्डारी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रधान मंगला राम,पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, जीवन सिंह रावत सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आगन्तुकों का स्वागत सरपंच गजेन्द्र सिंह,अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत फुलाद,संयोजक हरि सिंह सिरियारी, सचिव तिलोक सिंह, जीवन सिंह, गजेन्द्र सिंह वोपारी सहित कार्यकर्ताओ ने किया।
रिपोर्ट – बाबूलाल पंवार