नीता अंबानी (Nita Ambani) और मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani) की छोटी बहु इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। कभी अपने फैशन को लेकर तो कभी अपने पर्सनल लाइफ को लेकर। वही एक बार फिर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) अपनी फ्रेंड की संगीत में डांस करती नजर आईं हैं। राधिका मर्चेंट की सोशल मीडिया पर कितनी फैन फॉलोइंग है ये बात तो हम सब जानते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर कौन सा वीडियो हो रहा है वायरल ?और क्या कुछ है अपडेट चलिए जानतें हैं।
फ्रेंड की संगीत में सहेलियों संग थिरकीं राधिका
दरअसल राधिका हालही में मुंबई में अपनी सहेली के संगीत में पहुंची। जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि राधिका अपने मस्ती भरे अंदाज में नजर आ ही हैं। हर बार की तरह इस बार भी राधिका ने अपने डांस मूव्स से फैंस का दिल धड़का दिया है। वही राधिका ने एक नहीं बल्कि दो-दो सांग पर जमकर थिरकीं हैं।
यूजर्स ने किए जमकर कमेंट
राधिका के वायरल वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही लुक की बात की जाए तो राधिका ने शिमरी सिल्वर कलर के लहंगे और हॉल्टरनेक चोली पहने नजर आ रही हैं। राधिका ने अपना मेकअप बेहद ही लाइट रखा था। साथ ही कई सारे यूजर्स का कहना है कि इतने अमीर खानदान की बहु होने के बाद भी राधिका बहुत अच्छी इंसान है।