
पाली। भाजपा महिला मोर्चा की ओर से भाजपा के नवनिर्वाचित पाली जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी (Sunil Bhandari) का स्वागत किया गया। महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी मनीषा राखेचा ने बताया कि बुधवार को जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर राठौड़ के नेतृत्व में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भंडारी के आवास पर पहुंचकर उनका गर्मजोशी के साथ अभिनंदन कर उनकी नियुक्ति पर खुशी जताई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मनोहरकंवर राठौड़ ने राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ सहित संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भंडारी के अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ हैं।
उनके कुशल नेतृत्व में जिले में संगठन सुदृढ़ होगा। इस दौरान नयना व्यास, प्रमिला परमार, मनीषा राखेचा, विमला मंत्री, सिंधुकंवर, लक्ष्मी बंजारा, नीलू कटारिया, रेखाकंवर, कंचन प्रजापत, व रेखा चौहान सहित जिले और पाली मंडल की कार्यकर्ता बहिनें मौजूद थी।
रिपोर्ट बाबूलाल पंवार