Jagruk TimesJagruk TimesJagruk Times
  • होम
  • समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • पॉलिटिक्स
    • संपादकीय
    • विचार
  • राजस्थान
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • सिरोही
    • जालौर
    • पाली
    • बाड़मेर
  • मुंबई
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • More
    • करियर
    • टेक्नोलॉजी
    • ज्योतिष
    • लाइफस्टाइल
    • गैजेट्स
Search
होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • पॉलिटिक्स
  • विचार
  • संपादकीय
  • ई-पेपर
शहर
  • मुंबई
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
More
  • ज्योतिष
  • करियर
  • टेक्नोलॉजी
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • लाइफस्टाइल
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.
Notification Show More
Font ResizerAa
Jagruk TimesJagruk Times
Font ResizerAa
  • होम
  • वेब स्टोरीजवेब स्टोरीज
  • ई-पेपर
  • राजस्थान
  • जयपुर
  • सिरोही
  • जालौर
  • पाली
  • बाड़मेर
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • स्पोर्ट्स
  • करियर
Search
  • Jagruktimes.co.in
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • राजस्थान
    • बिज़नेस
    • जयपुर
    • पॉलिटिक्स
    • सिरोही
    • करियर
    • पाली
    • टेक्नोलॉजी
    • जालौर
    • स्पोर्ट्स
    • बाड़मेर
    • मनोरंजन
    • मुंबई
    • गैजेट्स
    • संपादकीय
    • लाइफस्टाइल
    • विचार
    • ज्योतिष
    • ई-पेपर
Follow US
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved.

Home » Blog » राजस्थान » चेकला गांव के देवेश्वर महादेव मंदिर में दस मुख वाली शिव प्रतिमा की पूजा

राजस्थानसमाचार

चेकला गांव के देवेश्वर महादेव मंदिर में दस मुख वाली शिव प्रतिमा की पूजा

Jagruk Times
Last updated: February 26, 2025 5:00 pm
Jagruk Times
Share
4 Min Read
देवेश्वर महादेव मंदिर विश्व की एक मात्र दस मुख वाली अनोखी शिव प्रतिमा की होती है
WhatsApp Image 2025 02 26 at 2 1

जसवंतपुरा। जालौर जिले के जसवंतपुरा उपखंड क्षेत्र के चेकला गांव में स्थित देवेश्वर महादेव (दशावतार) मंदिर आस्था और प्राकृतिक चमत्कार का अद्भुत संगम है। अरावली की पहाड़ियों में बसे इस प्राचीन मंदिर में प्राकृतिक रूप से जलधारा बहती है, जिसे श्रद्धालु मां गंगा का स्वरूप मानते हैं। इस जलधारा को द्वारकाधीश और अन्य पवित्र स्थलों के समान पवित्र माना जाता है। श्रद्धालु विशेष रूप से श्रावण मास और शुभ अवसरों पर यहां अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की प्रार्थना करते हैं।

- Advertisement -

वर्षों से यह स्थान न केवल शिव भक्तों की आस्था का केंद्र है, बल्कि इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी भक्तों को आकर्षित करती है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, इस मंदिर की दस मुख वाली शिव प्रतिमा अद्वितीय है, और यहां की पूजा-अर्चना से भक्तों को विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस स्थान पर पूजा करने से समस्त दुखों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

यह है चेकला गांव का इतिहास

राजस्थान के चेकला गांव और आसपास के क्षेत्र में एक अनूठी धार्मिक मान्यता प्रचलित है, जो द्वारकाधीश मंदिर और देवेश्वर महादेव से जुड़ी हुई है। मंदिर अरावली पर्वतमाला के गोद में बना है जहां दस मुख वाली मूर्ति के रूप में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती हैं।

ठाकुर धनराज सिंह देवल की भक्ति और चमत्कार

देवल परिवार के ठाकुर धनराज सिंह देवल पुत्र प्राप्ति की मनोकामना लेकर सात बार द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। सातवीं बार स्वयं भगवान श्रीकृष्ण प्रकट हुए और धनराज सिंह को संदेश दिया कि अब उन्हें बार-बार द्वारका आने की जरूरत नहीं है। उन्हें कहा गया कि अपने पास मौजूद लकड़ी का डंडा, रुमाल गंगा में प्रवाहित कर दें। यदि यह उनके गांव में स्थित देवेश्वर महादेव दशावतार मंदिर के समीप बह रही गंगा में मिल जाए, तो उनकी यात्रा पूरी मानी जाएगी। देवेश्वर महादेव मंदिर के पास बह रही गंगा में दस मुख वाली मूर्ति व वस्तुएं मिल गईं, और इसके कुछ समय बाद ही ठाकुर धनराज सिंह को भूतसिंह नामक पुत्र की प्राप्ति हुई।

पांच गांवों की अनोखी मान्यता

तब से यह मान्यता बन गई कि चेकला, जाविया, गोलाणा, वणधर व कोटडा पांच गांवों के सतीश कोम के लोग द्वारकाधीश नहीं जाते। यह विश्वास किया जाता है कि यदि कोई श्रद्धालु द्वारका जाता है, तो उसे किसी न किसी प्रकार की हानि हो सकती है।

शिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन

चेकला गांव की स्थापना शेखाजी देवल ने की थी। जिससे चेकला गांव नाम हुआ। यहां देवेश्वर महादेव मंदिर विशेष मान्यता रखता है, जहां भगवान शिव को समर्पित दशावतार की मूर्ति स्थापित है। पिछले दस वर्षों से यहां सोशल मीडिया के माध्यम से शिवरात्रि महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु भाग लेते हैं। यह मान्यता और धार्मिक परंपरा आज भी क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था और विश्वास का प्रतीक बनी हुई है।

रिपोर्ट – महेन्द्र प्रजापत

TAGGED:Chekla villageDeveshwar Mahadev Templehindi newsJaswantpuranews in hindirajasthan news in hindiunique ten faced Shiva statue
Share This Article
Facebook Telegram Copy Link Print
Avatar of Jagruk Times
ByJagruk Times
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Previous Article जिला कलेक्टर और SP ने किया REET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण जिला कलेक्टर और SP ने किया REET परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Next Article Isha Ambani Isha Ambani ने किया महाकुंभ में पुण्य स्नान, पारंपरिक परिधानों में आईं नजर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -

यह भी पढ़ें

1000266186
Barmer : पीड़ितों को मिला न्याय का सहारा: जिला स्तरीय कमेटी ने 17.55 लाख रुपये प्रतिकर राशि की मंजूरी दी
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266183
Barmer : मानव सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं : जिला न्यायधीश आचार्य
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266180
Bhilwara : ब्रह्माकुमारीज के भव्य नव निर्मित सेवा केंद्र का पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने किया उद्घाटन
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266175
Rajsamand : गिलुंड मण्डल का हिन्दू सम्मेलन 8 फरवरी को, आयोजन समिति की बैठक में तैयारियां प्रारंभ
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266172
प्रथम रोवर–रेंजर राष्ट्रीय जंबूरी में राजस्थान ने रचा इतिहास, Barmer की भूमिका रही अत्यंत महत्वपूर्ण
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266169
Rajsamand : मण्डावर प्रशासक प्यारी कुमारी बनीं अधिवक्ता, देवगढ़ बार में हुआ नामांकन
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266165
Sojat : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद  का सोजत दौरा
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266102
Bhilwara विधायक खेल विकास योजना के अंतर्गत कन्या विद्यालय में हुआ आयोजन, मोदी ग्राउंड सेंटर की टीमों का रहा दबदबा
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266085
Bhilwara: अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने किया रामनगर गुवारडी स्कूल में बच्चों का स्नेह भोज आयोजित
राजस्थान समाचार
January 14, 2026
1000266075
भारत के सुपर फाउंडर्स Amazon MX Player पर बिल्कुल में मुफ्त स्ट्रीम होगा
मनोरंजन समाचार
January 14, 2026
Jagruk-Times-Logo
  • Home
  • About us
  • Contact
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Advertise with us
Facebook X-twitter Youtube Instagram Newspaper Rss

© 2024 Jagruk Times. All Rights Reserved. 

Designed by - Creative Web Solution

Go to mobile version
form logo
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?