बाड़मेर में महिलाओं ने खेली फूलों की होली

2 Min Read

बाड़मेर। होली से 15 दिन पहले ही फाग उत्सव की शुरू हुई घूम अब अपने पूरे परवान पर है। जिसके चलते बाड़मेर के विभिन्न मंदिरों और घरों में आज उत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है इसी कड़ी में सोमवार को शहर मुकांद जी मंदिर में फाग उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने फूलों से होली खेलते हुए इस उत्सव को मनाया। मंदिर में भजन कीर्तन के साथ महिलाओं ने बड़े उत्साह के साथ फाग उत्सव का आनंद लिया।

जांकी अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष मंजू सराफ ने बताया कि होली से 15 दिन पहले शुरू होने वाला यह उत्सव महिलाओं के लिए विशेष होता है। महिलाएं मिलकर मंदिर और अपने घरों में होली भजनों का आयोजन करती हैं। कार्यक्रम के अंत में राधे कृष्ण की आरती करके प्रसाद वितरण किया गया। फाग उत्सव में शामिल महिलाओं में मंजू बंसल, संगीता सिंगल, पुनिता बंसल, संगीता बंसल, कलावती गर्ग, सोभा बंसल, मीना बंसल, मुन्नी, बसन्ती तापडिया, सरोज राठी और रेखा तापडिया एवं गोपी महिला मंडल के सदस्य भी मौजूद रहे। इसी तरह में शहर के सदर बाजार स्थित बालाजी मंदिर में भी फाग उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए फूलों से होली खेलते हुए बड़े उत्साह के साथ इस फाग उत्सव को मनाया। रेखा मुदडा, पुष्पा राठी, भगवती मूथा, कांता मूथा, संतोष राठी, अंजू लोहिया, ममता लोहिया, राजेश्वरी मोदी, कौशल्या मुदडा, संगीता राठी, पुष्पा राठी समेत समेत बड़ी संख्या में महिला मौजूद रही।इसी तरह पीपा दर्जी समाज फाग उत्सव धूमधाम से मनाया रेणु दर्ज़ी ने बताया पीपाजी दर्जी समाज मन्दिर फागोत्सव फुलोको बरसाते हुए राधा कुष्णा की झाकी पर सभी ने फुलो बरसा कर व गुलाल एक दूसरे लगाते हुऐ फागोत्सव मनाया

रिपोर्ट – ठाकराराम मेघवाल

Share This Article
Follow:
Jagruk Times is a popular Hindi newspaper and now you can find us online at Jagruktimes.co.in, we share news covering topics like latest news, politics, business, sports, entertainment, lifestyle etc. Our team of good reporters is here to keep you informed and positive. Explore the news with us! #JagrukTimes #HindiNews #Jagruktimes.co.in
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version