
राजसमंद (Rajsamand) नगर परिषद राजसमंद के वर्तमान बोर्ड का पांच वर्ष का कार्यकाल शुक्रवार को पूर्ण हो गया, लेकिन इस कार्यकाल के दौरान शहर को मिली कई सौगातों और उनसे शहरवासियों को मिली सुविधाओं और व उनके जीवन स्तर में आए सुधार के चलते आने वाले समय में इसे हमेशा याद किया जाएगा। पांच वर्ष की इस अवधि में जहां शहर में सुविधाओं का विकास हुआ, वहीं सौंदर्यकरण के बेहतर कार्यों ने आज राजसमंद को बड़े शहरों से किसी तरह पीछे नहीं रहने दिया है।नगर परिषद सभापति अशोक टांक ने सात फरवरी 2021 को अपना पद संभाला था, जिसके बाद उनके विजन के अनुसार विकास से लेकर हर स्तर पर नए अंदाज में कार्यों की शुरुआत हुई। इसमें सामान्य काम-काज के साथ ही कई बड़े कार्यों को भी हाथ में लिया गया, जिनमें से कई पूर्ण हो चुके हैं तो कई पूर्णता की ओर हैं। ऐसे में इस कार्यकाल में हुए कार्योँ की बदौलत शहरवासियों को आने वाले समय में कई और नई-नई सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, उद्यानों सहित विभिन्न स्थानों पर शहर वासियों खासतौर पर युवाओं के स्वास्थ्य सुविधा की दृष्टि से ऑपन जिम भी स्थापित किए गए। इन कार्यों में शहर में नाला-नाली और सडक़ों के निर्माण से लेकर उद्यान विकास, लाइटिंग, चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं प्रतिमाओं की स्थापना आदि के साथ ही कई बड़े कार्य शामिल हैं।प्रमुख बड़े कार्य आरके जिला अस्पताल के सामने करीब साढ़े बारह करोड़ रुपए की लागत सेऑडिटोरिम का निर्माण। प्रगति परपांच करोड़ की लागत से पुनर्वास गृह।. बालकृष्ण स्टेडियम में रात्रि खेल सुविधा के लिए फ्लड लाइट्स।. बालकृष्ण स्टेडियम में सीपेज की समस्या को देखते हुए डेढ़ करोड़ की लागत ड्रेनेज और भूतल को ऊंचा उठाने का कार्य। कलेक्ट्रेट के पास महाराणा प्रताप उद्यान में पचास लाख की लागत से विकास कार्य व प्रतिमा स्थापना। इरिगेशन गार्डन में विकास कार्य एवं नई रैलिंग का निर्माण।भवानी माता पहाड़ी पर ईको टूरिज्म पार्क सहित अन्य विकास कार्य एवं सडक़ निर्माण कार्य जलचक्की पर सर्कल निर्माण व राज्य सरकार की स्वीकृति से राणा राजसिंह की रिवॉल्विंग प्रतिमा स्थापना। (प्रगति पर)द्वारकेश चौराहा, सोमनाथ चौराहा, धोईंदा सर्किल पर विकास कार्य व प्रतिमाओं की स्थापना।भीलवाड़ा फोरलेन से वीरभानजी का खेड़ा तक सडक़ निर्माण।कोयड़ व हाउसिंग बोर्ड में पार्क का निमार्ण कार्य। सौ फीट रोड पर डिवाइडर निर्माण और डिजाइन लाइटिंग का कार्य। भीलवाड़ा रोड, स्टेशन रोड, टीवीएस चौराहा से धोईंदा आदि सडक़ों का चौड़ाईकरण व डिवाडर निर्माण एवं लाइटिंग।सौ फीट रोड पर दाण्डी यात्रा की प्रतिमाओं की स्थापना।सोमनाथ चौराहा से धोइंदा तक ड्रैनेज की समस्या के चलते नाला निर्माण कार्य।पहली बार बने सेल्फी पॉइंटसभापति टांक ने बताया कि उनके कार्यकाल में शहर में पहली बार सेल्फी पॉइंट की स्थापना की गई, जिसमें मुख्य रूप से सौ फीट रोड और इरिगेशन गार्डन शामिल है। इसके साथ ही धोईंदा में काफी समय से लम्बित तलाई के सौंदर्यीकरण का कार्य भी पूर्ण किया गया। वहीं, विभिन्न श्मशानों का भी विकास और सौंदर्यीकरण करवाया गया।कई कार्य प्रगति पर तो कुछ के हुए टेंडरइस कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए कई कार्य अभी प्रगति पर हैं तो कुछ के टेण्डर होने के बाद कार्य शुरू होना बाकी है। इनमें विभिन्न धार्मिक स्थानों, भोजनशाला आदि में टीन शैड निर्माण, सडक़ निर्माण एवं मंदिरों के आसपास के विकास कार्य आधुनिक खेल स्टेडियम व विभिन्न स्थानों पर सामुदायिक भवन ९निर्माण आदि शामिल हैं। वहीं, सौ फीट रोड पर संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर की मेटल की प्रतिमा की स्थापना की जाएगी।रात्रि में शुरू हुआ कचरा संग्रहण कार्यबोर्ड के वर्तमान कार्यकाल के दौरान ही शहर में अन्य बड़े शहरों की तर्ज पर रात के समय भी सफाई एवं कचरा संग्रहण कार्य भी शुरू करवाया गया। इसके चलते शहर में सफाई की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला है। वहीं, शहर में वेस्ट टू वण्डर पार्क का निर्माण भी प्रस्तावित है, जिससे बेकार वस्तुओं का उपयोग किया जा सकेगा। इसके साथ ही घर-घर कचरा संग्रहण कार्य भी जिओ टेगिंग के साथ शुरू किया गया।रिंग रोड की डीपीआरशहर के अति महत्वपूर्ण कार्य राजसमंद झील के चारों ओर रिंग रोड निर्माण को लेकर काफी समय से प्रयास किया जा रहे हैं। इसको लेकर 9.90 करोड रुपए की लागत से डीपीआर तैयार करवाई गई।
रिपोर्ट – नरेंद्र सिंह खंगारोत
